तेहरान: ईरान पर कुछ महीनों पहले इजरायल और अमेरिका के हमलों के दौरान उसके परमाणु केंद्र और यूरेनियम संवर्धन केंद्र नष्ट हो गए थे। ईरान के विदेश मंत्री ने अब्बास अराघची ने रविवार को खुद स्वीकार किया है कि हमले में तेहरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र नष्ट हो गए थे। अभी तक ईरान इस बात से इनकार करता रहा था। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने यह बयान तब दिया है, जब दोबारा यूरेनियम संवर्धन की आशंकाओं ने अमेरिका से लेकर मध्य-पूर्व तक में खलबली मची है।
अराघची ने क्या कहा?
अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान देश में किसी भी स्थान पर यूरेनियम संवर्धन नहीं कर रहा है। उन्होने यह बात ईरान की यात्रा पर आए एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कही। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जून में उनके संवर्धन स्थलों पर की गई बमबारी के बाद यह बड़ा बयान दिया है। इस मसले पर इसे अब तक का सबसे बड़ा ईरानी सरकार का बयान माना जा रहा है, जो सीधे परमाणु कार्यक्रम के संबंध में सबसे स्पष्टता के साथ दिया गया है।
क्या ईरान दोबारा कर रहा यूरेनियम संवर्धन
ईरान से यह भी सवाल पूछा गया कि क्या तेहरान परमाणु संपन्न देश होने के लिए दोबारा से यूरेनियम संवर्धन में जुटा है। इस पर अराघची ने जवाब दिया कि "ईरान में कोई अघोषित परमाणु संवर्धन नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सभी परमाणु सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के संरक्षण और निगरानी के अधीन हैं। रागची ने कहा कि"अभी संवर्धन नहीं हो रहा क्योंकि हमारे संवर्धन स्थलों पर हमला किया गया है। ईरान सरकार ने एपी संवाददाता के लिए प्रमुख ब्रिटिश मीडिया आउटलेट्स और अन्य मीडिया के पत्रकारों के साथ एक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय वीजा जारी किया।(एपी