1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Nigeria: नाइजीरिया के चर्च में हमलावरों ने की गोलीबारी, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

Nigeria: नाइजीरिया के चर्च में हमलावरों ने की गोलीबारी, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 06, 2022 12:08 am IST,  Updated : Jun 06, 2022 12:08 am IST

Nigeria:  नाइजीरियाई संसद के निचले सदन के सदस्य टिमिलीन ने कहा कि कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।

Nigeria- India TV Hindi
Nigeria Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • नाइजीरिया के कैथोलिक चर्च में हमला
  • 50 लोगों के मारे जाने की आशंका
  • मृतकों में कई बच्चे हैं शामिल

Nigeria: दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। 

ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने कहा कि हमलावरों ने ऑन्दो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर को निशाना बनाया। यह हमला तब किया गया, जब श्रद्धालु ईसाइयों के त्योहार 'पेंटेकोस्ट संडे' के मौके पर वहां जमा हुए थे। ओलुवोले ने कहा कि मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। वह घटनास्थल और अस्पताल में भी गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने मौत के बारे में तत्काल कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। नाइजीरियाई संसद के निचले सदन के सदस्य टिमिलीन ने कहा कि कम से कम 50 लोग मारे गए हैं, हालांकि अन्य लोगों बताया है कि मृतकों की संख्या इससे ज्यादा है। नाइजीरिया का एक बड़ा हिस्सा इस्लामी चरमपंथ का सामना कर रहा है, जबकि ऑन्दो को नाइजीरिया का सबसे शांत राज्य माना जाता है।

इससे पहले 29 मई को दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे। आयोजकों ने बताया था कि यह कार्यक्रम 'जरूरतमंदों को उम्मीद देने' के मकसद से आयोजित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश