1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. खदान में गिरी बड़ी लिफ्ट, कई मजदूरों की मौत, 75 श्रमिक घायल, दक्षिण अफ्रीका में हुआ यह बड़ा हादसा

खदान में गिरी बड़ी लिफ्ट, कई मजदूरों की मौत, 75 श्रमिक घायल, दक्षिण अफ्रीका में हुआ यह बड़ा हादसा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 28, 2023 03:20 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 03:20 pm IST

दक्षिण अफ्रीका में खदान के अंदर 11 मजदूरों की मौत लिफ्ट गिरने से हुई है। वहीं 75 मजदूरों के घायल होने की खबर है।

खदान में गिरी बड़ी लिफ्ट- India TV Hindi
खदान में गिरी बड़ी लिफ्ट Image Source : FILE

South Africa: भारत में जहां उत्तर काशी में एक खदान में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए दिवाली से मशक्कत की जा रही थी और मंगलार 28 नवंबर की दोपहर उन तक सफलतापूर्वक पहुंचने में सफलता मिल चुकी है, लेकिन दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका में खदान के अंदर 11 मजदूरों की मौत लिफ्ट गिरने से हुई है। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खदान में लिफ्ट गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 75 मजदूरों के घायल होने की खबर है।

घायलों को भर्ती कराया अस्पताल

दक्षिण अफ्रीकी में प्लेटिनम की एक खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट अचानक से गिर गई। इससे 11 लोगों की मृत्यु हो गई। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। खदान संचालक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना उत्तरी शहर रस्टनबर्ग की एक खदान में सोमवार शाम को घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के कारणों की जांच शुरू

इंपाला प्लेटिनम होल्डिंग्स (इम्प्लांट्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निको मुलर ने एक बयान में कहा कि यह उनकी कंपनी के इतिहास का सबसे भयावह दिन है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 

भारत के उत्तरकाशी में दिवाली के दिन से खदान में फंसे थे मजदूर

दक्षिण अफ्रीका में खदान हादसे में जहां बड़ा नुकसान हुआ है, वहीं भारत के उत्तरकाशी में एक खदान में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का काम 14 दिनों से जारी था। मंगलवार को खुदाई का काम पूरा हुआ और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया। अंदर सुरक्षा और चिकित्सा मानकों के साथ मजदूरों को निकालने की कवायद मंगलवार दोपहर में जारी रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश