1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील में सड़क पर हादसे का शिकार हुआ विमान, 2 लोगों की मौत; कई वाहन क्षतिग्रस्त

ब्राजील में सड़क पर हादसे का शिकार हुआ विमान, 2 लोगों की मौत; कई वाहन क्षतिग्रस्त

 Published : Feb 07, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Feb 07, 2025 06:43 pm IST

ब्राजील में विमान हादसा हुआ है। हादसा साओ पाउलो शहर के पास हुआ है। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।

ब्राजील में हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान- India TV Hindi
ब्राजील में हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान Image Source : @HDIEGORJ

साओ पाउलो: ब्राजील के साओ पाउलो शहर के पास एक छोटा विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य के अग्निशमन दल ने सोशल मीडिया पर इस हदसे के बारे में जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा की गई तस्वीरों में विमान का जलता हुआ मलबा नजर आ रहा है। वहीं, स्थानीय मीडिया ‘जी1 आउटलेट’ ने अपनी खबर में दावा किया कि इस हादसे में कम से कम दो यात्री मारे गए हैं। 

पहले भी हुए हैं हादसे

बीते साल दिसंबर के महीने में भी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में 10 लोगों को लेकर जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में भी सभी विमान सवार यात्रियों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी को टकराया, फिर एक घर की दूसरी मंजिल से टकराते हुए एक फर्नीचर की दुकान से टकराया।

यह भी पढ़ें: 

फिर हुआ हादसा? अमेरिकी विमान अलास्का जाते समय हो गया लापता, 10 लोग थे सवार

ट्रंप का बहुत बड़ा कदम, नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने वाले कोर्ट पर लगाया प्रतिबंध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश