1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

 Published : Mar 16, 2023 08:13 am IST,  Updated : Mar 16, 2023 08:36 am IST

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में जबरदस्त भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में भूकंप- India TV Hindi
न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में भूकंप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में जबरदस्त भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। ये भूकंप के झटके गुरुवार को न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह में आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने 300 किमी के दायरे में निर्जन द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। 

भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है न्यूज़ीलैंड 

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है। बता दें कि न्यूज़ीलैंड भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है क्योंकि यह दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों - प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट की सीमा पर स्थित है। यह देश एक तीव्र भूकंपीय गतिविधि के एक क्षेत्र के किनारे पर भी है जिसे रिंग ऑफ फायर के रूप में जाना जाता है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आते हैं।

पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में आया भूकंप
गौरतलब है कि पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में भूकंप आया था। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के पास 15 फरवरी को 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया था कि भूकंप, उत्तर और दक्षिण द्वीपों को अलग करने वाले कुक जलडमरूमध्य के 74 किलोमीटर (50 मील) नीचे गहराई में आया था। राजधानी में चक्रवात की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें-

"मुसलमानों पर जुल्म करने वालों को हीरो मानते हैं प्रधानमंत्री," मौलाना तौकीर रजा का एक और भड़काऊ बयान

अब वंदे भारत ट्रेन चलाएंगी एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश