1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया की अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नाइजीरिया की अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2022 08:36 am IST,  Updated : Apr 24, 2022 08:36 am IST

दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए।

Blast in Oil Refinery- India TV Hindi
Blast in Oil Refinery Image Source : FILE PHOTO

अबुजा (नाइजीरिया)। दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है। आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात लगी आग तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है। 

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

राज्य पेट्रोलियम रिसोर्स कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया कि आग लगने की घटना एक अवैध बंकरिंग स्थल पर हुआ। इसमें 100 से अधिक लोग मारे गए। इन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। यह बंकरिंग साइट इमो राज्य के ओहाजी-एगबेमा स्थानीय सरकार क्षेत्र में है। अबेजी के जंगल दो राज्यों की सीमा में फैला हुआ है।

बेरोजगारी, गरीबी के कारण बढ़ी अवैध रिफाइनिंग

तेल उत्पादक नाइजर डेल्टा में बेरोजगारी और गरीबी के कारण अवैध कच्चे तेल की रिफाइनिंग काफी बढ़ गई है। कच्चे तेल को प्रमुख तेल कंपनियों के स्वामित्व वाली पाइपलाइनों के एक वेब से टैप किया जाता है। इसके बाद अस्थायी टैंकों में प्रोडक्ट को रिफाइन किया जाता है। इस तरह से खतरनाक प्रोसेस से कई घातक हादसे हो चुके हैं।

पिछले साल 25 लोगों की हुई थी मौत

पिछले साल अक्टूबर में एक अन्य अवैध रिफाइनरी में विस्फोट और आग में कुछ बच्चों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए थे। तेल के रिसाव की वजह से पहले से ही खेत, खाड़ी और लैगून प्रदूषित हो चुके हैं। युवा और पर्यावरण वकालत केंद्र ने कहा कि कई वाहन जो अवैध ईंधन खरीदने के लिए कतार में थे, विस्फोट में जल गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश