1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, 29 की मौत; 60 से अधिक लोग हैं लापता

ब्राजील में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, 29 की मौत; 60 से अधिक लोग हैं लापता

 Published : May 03, 2024 11:47 am IST,  Updated : May 03, 2024 11:47 am IST

दक्षिणी ब्राजील में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत गई है। बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को मदद का इंतजार है।

 brazil flood (file)- India TV Hindi
brazil flood (file) Image Source : AP

ब्रासीलिया: ब्राजील के कई इलाकों में इस वक्त मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।  हालात ये हैं कि ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार रात बढ़कर 29 हो गई जबकि 60 अन्य लोग अब भी लापता हैं। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। एजेंसी ने इससे पहले बारिश के कारण 13 लोगों की मौत और 21 लोगों के लापता होने की जानकारी दी थी। बाढ़ की वजह से  रियो ग्रांडे डो सुल में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। 

'लोगों की हरसंभव मदद करेगी सरकार' 

बाढ़ के बाद बने भयावह हालात के बाद अब नागरिक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से यह भी बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने स्थानीय अधिकारियों से मिलने और अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस बारिश से प्रभावित हुए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी सरकार हरसंभव कोशिश करेगी।’’ 

लोगों को है मदद का इंतजार 

नागरिक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से यह भी बताया गया है कि बारिश के कारण 10,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। सोमवार को शुरू हुई बारिश के शुक्रवार तक जारी रहने के आसार हैं। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। हालात यह हैं कि हजारों लोग अपने बाढ़ग्रस्त घरों से बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा बुलेटिन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से 154 शहर प्रभावित हुए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें: 

US Protest: एक्शन मोड में पुलिस, इजराइल के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 2100 से अधिक छात्र गिरफ्तार

जो बाइडन ने भारत और जापान को बताया विदेशियों से द्वेष रखने वाला देश, अब व्हाइट हाउस ने दी सफाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश