1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत ने लीबिया को लेकर जारी ट्रैवल एडवाइजरी में किया संशोधन, नागरिकों को दी ये सलाह

भारत ने लीबिया को लेकर जारी ट्रैवल एडवाइजरी में किया संशोधन, नागरिकों को दी ये सलाह

 Published : Aug 07, 2024 06:28 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 06:28 am IST

भारत में लीबिया को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। ट्रैवल एडवाइजरी में नागरिकों को लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। यूनाइटेड किंगडम की यात्रा को लेकर भी लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एडवाइजरी जारी की थी।

भारत ने लीबिया को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
भारत ने लीबिया को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से लीबिया की “गैर-जरूरी यात्रा से बचने” को कहा है। यह एडवाइजरी 2016 में जारी ट्रैवल एडवाइजरी में आंशिक संशोधन है, जिसमें भारतीय नागरिकों के इस अफ्रीकी देश की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लीबिया में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो “सावधानी बरतें” और सड़क मार्ग से एक प्रांत से दूसरे प्रांत की यात्रा से बचें, साथ ही त्रिपोली में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। 

ट्रैवल एडवाइजरी में किया गया आंशिक संशोधन

बयान के मुताबिक, विदेश मंत्रालय की 23 मई 2016 की प्रेस विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन किया गया है जिसमें भारतीय नागरिकों के लीबिया की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसमें कहा गया है, “लीबिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के हमारे आकलन की प्रतिक्रिया में, भारतीय नागरिकों को लीबिया की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।” 

विदेश मंत्रालय की तरफ से कही गई ये बात

विदेश मंत्रालय ने 23 मई 2016 को अपने बयान में कहा था कि लीबिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सुरक्षा खतरों और लीबिया में भारतीय नागरिकों के जीवन के लिए चुनौतियों को देखते हुए, केंद्र सरकार ने भारतीय द्वारा किसी भी उद्देश्य के लिए लीबिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

इससे पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय यात्रियों को यूनाइटेड किंगडम की यात्रा को लेकर सतर्क किया था। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि भारत से आने वाले पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वो यूके में यात्रा करते समय सतर्क रहें और सावधानी बरतें। (भाषा) 

यह भी पढ़ें:

Bangladesh Violence: विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या हुई 440, जानें कहां जिंदा जला दिए लोग

हिंदू मंदिरों पर हुए हमले, कैसे हैं हालात; बांग्लादेश में चल क्या रहा है जनिए इस रिपोर्ट में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश