1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्तियों में भारत का जलवा कायम, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक आर्मी की गिरी रैंकिंग, टॉप 10 से बाहर

दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्तियों में भारत का जलवा कायम, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक आर्मी की गिरी रैंकिंग, टॉप 10 से बाहर

 Published : Jan 27, 2026 05:43 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 06:01 pm IST

दुनिया की टॉप मिलिट्री पावर में भारत अपना जलवा बरकरार रखे हुए है जबकि पाकिस्तान टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर जा चुका है। ऑपरेशन सिंदूर ने उसकी कमर तोड़कर रख दी है।

Indian Army- India TV Hindi
भारतीय सेना Image Source : PTI

नई दिल्ली: सैन्य शक्ति के हिसाब से सबसे शक्तिशाली देशों की  टॉप 10 लिस्ट में भारत जहां चौथे स्थान पर है वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य शक्ति में कमी आई है। वह दुनिया की शीर्ष 10 सैन्य शक्तियों से बाहर हो गया है। ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2026 की सैन्य शक्ति रैंकिंग में 145 देशों की सैन्य शक्ति का मूल्यांकन 60 से ज़्यादा संकेतकों के आधार पर किया गया है जो हर देश के पावर इंडेक्स (PwrIndx) स्कोर को दर्शाते हैं।

अमेरिका टॉप पर बना हुआ है, भारत चौथे स्थान पर कायम

इसमें अमेरिका अभी भी पहले स्थान पर बना हुआ है जबकि यूक्रेन के साथ लंबे युद्ध के बाद भी रूस ने अपना दूसरा स्थान बनाए रखा है जबकि चीन लगातार अपनी सेना का आधुनिकीकरण करते हुए तीसरे नंबर पर बना हुआ है। भारत चौथे स्थान पर है जबकि दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है। पिछले साल की तुलना में टॉप 5 की  रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। फ्रांस छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि 2025 में वह सातवें स्थान पर था। 2024 में फ्रांस 11वें स्थान पर रहने के बाद से लगातार ऊपर चढ़ रहा है। जापान भी एक स्थान ऊपर चढ़कर 2026 में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यूनाइटेड किंगडम आठवें स्थान पर फिसल गया, पिछले दो सालों में छठे स्थान से धीरे-धीरे गिरावट जारी रही। इटली ने अपना 10 वां पोजिशन बरकरार रखा है।

सैन्य शक्ति में अव्वल 10 देश

  1. अमेरिका 
  2. रूस 
  3. चीन 
  4. भारत 
  5. दक्षिण कोरिया
  6. फ्रांस
  7. जापान
  8. यूनाइटेड किंगडम 
  9. तुर्की 
  10. इटली

पाकिस्तान की रैंकिंग में लगातार गिरावट

वहीं पाकिस्तान की गिरावट का सिलसिला जारी है। ऑपरेशन सिंदूर ने उसकी कमर तोड़ दी है। 2024 में पाकिस्तान 9 वें स्थान पर था। फिर 2025 में वह 12 वें स्थान पर खिसक गया। वहीं 2026 में वह 14वें स्थान पर पहुंच गया है। जर्मनी ने सबसे ज़्यादा उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है। वर्ष 2024 में जर्मनी 19वें स्थान पर था लेकिन 2026 उसकी रैंकिंग 12 हो गई है जो उसकी सैन्य क्षमताओं में महत्वपूर्ण सुधार को दर्शाता है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जहां आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था वहीं पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमलों में भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। फिर भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेस और 6 रडार सिस्टम को ध्वस्त कर दिया था। भारतीय हमलों से घबराकर पाकिस्तान ने सीजफायर की पहल की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश