1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर सोमालिया में रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला, अभी नुकसान का अंदाजा नहीं

भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर सोमालिया में रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला, अभी नुकसान का अंदाजा नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2025 03:31 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 04:00 pm IST

भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे एक जहाज पर सोमालिया के तट के पास ग्रेनेड से हमला हो गया है। खबर लिखे जाने तक हमले जारी थे। अभी इस हमले से हुए नुकसान के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

दुबई: भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे एक जहाज पर सोमालिया के तट के निकट हमलावरों ने मशीनगन और रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला कर दिया है। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार परिचालन केंद्र ने हमले के संबंध में अलर्ट जारी करते हुए क्षेत्र में मौजूद जहाजों को चेतावनी दी है। निजी सुरक्षा फर्म ‘एम्ब्रे’ ने भी बताया कि हमला अभी भी जारी है।

सोमाली डाकुओं पर हमले का शक

एम्ब्रे ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा किया गया हमला था, जिनके बारे में बताया गया है कि वे हाल के दिनों में इस क्षेत्र में सक्रिय थे और जिन्होंने कथित तौर पर एक ईरानी नाव को जब्त कर लिया था। हमलावरों ने भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन जा रहे माल्टा के ध्वज वाले टैंकर को निशाना बनाया ।  ईरान ने हालांकि मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त किये जाने की बात स्वीकार नहीं की है। पिछले वर्ष की तुलना में सोमाली समुद्री डाकुओं के हमले फिर से तेज हो गए हैं, जिसका एक कारण यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में हमले शुरू करने से उत्पन्न असुरक्षा का माहौल भी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश