Indian Student Attacked In Australia: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक भारतीय छात्र पर हमला किया गया है। नस्लीय हमले में भारतीय छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। छात्र की पहचान चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। ‘9न्यूज’ की खबर के अनुसार, 23 वर्षीय सिंह पर शनिवार को हमला हुआ था। यह हमला पार्किंग विवाद को लेकर हुआ था।
छात्र चरणप्रीत सिंह ने क्या कहा?
‘9न्यूज’ की खबर के अनुसार चरणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके वाहन के पास आए और नस्लीय गालियां दी, उनके साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गये। ‘एसबीएस पंजाबी’ ने सिंह के हवाले से खबर में कहा, ‘‘मेरे सिर में चोट लगी है, मेरी बाईं आंख के आसपास चोट है और जबड़े में भी सूजन है। मेरे सिर की सूजन अब भी कम नहीं हुई है।’’
देखें वीडियो
पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
‘9न्यूज’ की खबर के अनुसार घटना के बाद एनफील्ड निवासी 20 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए शख्स पर हमला कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने फरार अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है साथ ही लोगों से भी अपील की है वो हमलावरों के बारे में सूचना दें।
भारतीय समुदाय को लोगों में गुस्सा
भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह पर हुए हमले के बाद एडिलेड में भारतीय समुदाय को लोगों गुस्सा है। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों और आप्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। चरणप्रीत के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं और नस्लीय हिंसा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पीटर मालिनौस्कस ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि नस्लीय हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। (भाषा)
यह भी पढ़ें:
Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, जानें अब क्या किया
तुर्किए ने दिखाई पावर, बना डाली हाइरसोनिक मिसाइल Tayfun Block-4; जानें इसकी खासियत