1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, 2 करोड़ लोगों के आने की संभावना, ऐतिहासिक होगा अंत्येष्टि कार्यक्रम

ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, 2 करोड़ लोगों के आने की संभावना, ऐतिहासिक होगा अंत्येष्टि कार्यक्रम

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 03, 2026 06:23 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 06:40 am IST

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार का ऐलान किया गया है। ईरान में 3 दिन के अंत्येष्टि कार्यक्रम होगा। तेहरान, कौम और मशहद में जुलूस निकाले जाएंगे। अंतिम संस्कार में 2 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। जून के तीसरे हफ्ते में अंतिम संस्कार हो सकता है।।

अयातुल्ला खामेनेई- India TV Hindi
अयातुल्ला खामेनेई Image Source : AP

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का जल्द ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। ईरान की सरकार ने तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का एलान किया है। तेहरान, कौम और मशहद में होने वाले इस आयोजन में दो करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद है।

इन 4 जगहों पर निकाले जाएंगे जुलूस

ईरानी मीडिया के मुताबिक, ये जुलूस राजधानी तेहरान, कौम और मशहद में निकलेंगे। इन तीनों जगहों पर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। अकेले तेहरान में मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से ज्यादा चलेगा। तेहरान प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 

आ सकते हैं 2 करोड़ लोग

अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान में दो करोड़ लोग आ सकते हैं। प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने का इंतजाम कर रहा है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया था।

लंबे समय के लिए टाला गया था दफनाने का काम

इस हमले में तत्कालीन सर्वोच्च नेता आयतोलला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक दफनाने का काम तुरंत होता है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे लंबे समय के लिए टाल दिया था।

जून के तीसरे हफ्ते में हो सकता है अंतिम संस्कार

मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने कहा था कि भारी भीड़ के कारण तुरंत अंतिम संस्कार मुमकिन नहीं है। अब सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि यह कार्यक्रम जून में होगा। हो सकता है कि जून के तीसरे हफ्ते में अंतिम संस्कार किया जाए। हालांकि, अभी पक्की तारीख आना बाकी है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने मोज्तबा खामनेई को बताया जिंदा

वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रुबियो ने कहा है कि मोज्तबा ना केवल ज़िंदा हैं बल्कि पहले से ज्यादा एक्टिव होकर ईरान के लिए अहम फैसले ले रहे हैं। रुबियो ने अमेरिकी सीनेट पैनल को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे पुख्ता संकेत हैं, जो यह बताते हैं कि कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई किसी न किसी स्तर पर देश के अहम फैसलों में सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किया था बड़ा हमला

बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन सर्वोच्च नेता आयतोलला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसी बमबारी के दौरान उनके बेटे मोजतबा खामेनेई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत ठप

इसके बाद मोज्तबा को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। अब अमेरिका के विदेश सचिव ने ये बयान ऐसे वक्त में दिया है, जब ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत ठप पड़ी है।

ये भी पढ़ें: 

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द ही सभी को US से किया जाएगा बाहर

'नेतन्याहू और हिजबुल्लाह मान गए, अब नहीं चलेगी कोई गोली', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, दोनों से की अलग-अलग बात

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश