Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सच में गायब हो गया ईरान का 400 किलो Uranium या छुपा रखा है? आखिर इसे लेकर क्यों मचा है हड़कंप

सच में गायब हो गया ईरान का 400 किलो Uranium या छुपा रखा है? आखिर इसे लेकर क्यों मचा है हड़कंप

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Jun 25, 2025 02:46 pm IST, Updated : Jun 25, 2025 03:13 pm IST

ईरान और इजरायल के बीच चला युद्ध आखिरकार 12 दिन के बाद थम गया है। अमेरिका की पहल पर दोनों देशों ने सीजफायर के तहत संघर्ष अब खत्म कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी बात ये है कि जिस यूरेनियम के लिए जंग शुरू हुई थी वो कहां गायब हो गया है। जानें डिटेल्स...

ईरान का यूरेनियम- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO ईरान का यूरेनियम

Iran Israel War: अमेरिका ने कुछ दिन पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की और ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 6 बंकर बस्टर बम गिराए। इसके बाद कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु बम बनाने के सपने को तहस नहस कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस हमले के बाद संतुष्ट नजर आए और कहा कि अब ईरान परमाणु बम नहीं बना सकेगा। लेकिन ट्रंप के सुकून के बीच हमले के कुछ ही दिन बाद अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने ऐसा खुलासा किया जिससे पूरी दुनिया चौंक गई है।

ईरान का यूरेनियम

Image Source : FILE PHOTO
ईरान का यूरेनियम

वेंस ने कहा कि  ईरान से 400 किलोग्राम यूरेनियम गायब है। ये बात अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एबीसी न्यूज को बताया है और कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर ‘बंकर बस्टर' बम गिराए जाने के बाद से 400 किलोग्राम के यूरेनियम भंडार का हिसाब नहीं मिल रहा है। पूरी दुनिया हैरान है कि अमेरिका के हमले के बाद भी ईरान के यूरेनियम का भंडार गया कहां कि खुद अमेरिका को भी अब ये पता नहीं कि 10 परमाणु हथियार बनाने में पर्याप्त ये यूरेनियम आखिर गए कहां।

ईरान का यूरेनियम

Image Source : FILE PHOTO
ईरान का यूरेनियम

क्यों खास है यूरेनियम, क्यों मचा है हड़कंप

ईरान के परमाणु ठिकाने से  गायब यूरेनियम 60 प्रतिशत तक शुद्ध हैं और इनसे 10 से भी ज्यादा परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए इसे लगभग 90 प्रतिशत तक शुद्ध करने की आवश्यकता होगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गायब हुए इन 400 किलो यूरेनियम को ईरान एक शक्तिशाली दांव के रूप में चल सकता है और इसका इस्तेमाल ईरान अब अगली परमाणु डील बातचीत के दौरान बड़ा मोलभाव कर सकता है। वह नए परमाणु समझौते पर अमेरिका के साथ इसकी डील को लेकर बातचीत करेगा, क्योंकि इस यूरेनियम से शक्तिशाली परमाणु बम बनाया जा सकता है।

ईरान का यूरेनियम

Image Source : FILE PHOTO
ईरान का यूरेनियम

ईरान ने कहां छुपाया यूरेनियम

अमेरिका के हमले के बाद की सैटलाइट की तस्‍वीरों से पता चलता है कि ईरान ने 16 ट्रकों की मदद से फोर्डो प्‍लांट से सामान निकाल रहा है। इस प्‍लांट को पहाड़ के नीचे बनाया गया है और अमेरिकी हमले में भी उसे बहुत नुकसान नहीं पहुंचा है, इसके साथ ही अमेरिका ने नतांज और इस्‍फहान परमाणु स्थलों को भी निशाना बनाया था। इजरायली अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा है कि ईरान ने अमेरिका के हमले से कुछ दिन पहले ही यूरेनियम स्टॉकपाइल के साथ-साथ कुछ उपकरणों को एक गुप्त स्थान पर ट्रांसफर कर दिया होगा।

अमेरिका ने अपने बी-2 फाइटर जेट से इस न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया था। अमेरिका ने बम फोर्डो, नतान्ज और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर गिराए थे और इस हमले की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें तीनों प्लांट को काफी नुकसान हुआ लेकिन तस्वीरों में फोर्डो प्लांट के बाहर लगे 16 ट्रक गायब थे। अब उन ट्रक में क्या ले जाया गया और कहां ले जाया गया, ये किसी को पता नहीं है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement