1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध', ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

'जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध', ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 07, 2026 07:44 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 10:10 pm IST

ईरान ने युद्ध के बीच बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं लेंगे, तबतक युद्ध लड़ेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि आज रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला होगा।

ईरानी विदेश मंत्री अराघची- India TV Hindi
ईरानी विदेश मंत्री अराघची

ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने कहा है कि देश के दुश्मनों के खिलाफ युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक कि उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला नहीं ले लिया जाता। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया ने दी है। समिति ने एक बयान में कहा कि ईरान तब तक संघर्ष जारी रखेगा जब तक कि हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती। नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। ईरानी अधिकारियों ने कसम खाई है कि जब तक खामेनेई की मौत का बदला नहीं ले लिया जाता, तब तक युद्ध जारी रहेगा।

ईरान किसी भी हमले का करारा जवाब देगा

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख ने कहा कि तेहरान दबाव के आगे नहीं झुकेगा और चेतावनी दी कि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों से किए गए किसी भी हमले का ईरान की सेना कड़ा जवाब देगी। राष्ट्रपति के पहले के बयान को स्पष्ट करते हुए अधिकारी ने कहा कि ईरान पड़ोसी देशों में अमेरिकी ठिकानों से जुड़े किसी भी हमले का करारा जवाब देगा।


आज ईरान पर तगड़ा प्रहार होगा-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के ट्रूथ हैंडल से पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ईरान को हारा हुआ देश करार दिया और  अपने बयान के आखिर में ट्रंप ने साफ कर दिया कि आज ईरान पर बहुत तगड़ा प्रहार किया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद पूरी दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया पर टिकी हुई हैं कि आज की रात क्या होने वाला है। माना जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खिलाफ कोई बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं, ट्रंप के इस आक्रामक रुख ने साफ कर दिया है कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश