1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में तिब्बत सीमा के पास हुआ हिमस्खलन, 10 लोग लापता; खराब मौसम से कई सड़कें बाधित

नेपाल में तिब्बत सीमा के पास हुआ हिमस्खलन, 10 लोग लापता; खराब मौसम से कई सड़कें बाधित

 Written By: Amar Deep
 Published : Sep 27, 2026 11:49 am IST,  Updated : Sep 27, 2026 11:50 am IST

नेपाल में तिब्बत सीमा के पास हिमस्खलन हुआ है। यहां हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर यह हिमस्खल हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद 10 लोग लापता है।

नेपाल में हुआ हिमस्खलन।- India TV Hindi
नेपाल में हुआ हिमस्खलन। Image Source : PTI/FILE

पश्चिमी नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर हिमस्खलन (avalanche) का मामला सामने आया है। यहां हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 10 लोग लापता हो गए हैं। आयोजक मिंगमा ग्याल्जे शेरपा ने पुष्टि की कि हिमस्खलन के बाद लापता लोगों में उनके किचन के दो कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा, "हिमस्खलन रविवार सुबह को हुआ।" मिंगमा ग्याल्जे शेरपा के अनुसार, पिछले सप्ताह मौसम की चेतावनी जारी होने के बाद अभियान टीमों और रस्सी लगाने वाली टीमों ने पहाड़ की ढलानों को खाली कर दिया था, जबकि कुछ लोग अनिच्छा से वहीं रुक गए थे।

भारी बर्फबारी के बाद हुआ हिमस्खलन

दरअसल, पहाड़ी इलाके में कई दिनों तक भारी बर्फबारी हुई, जिससे पर्वतारोहियों को पहाड़ पर चढ़ाई से पीछे हटना पड़ा। रविवार के हिमस्खलन में लापता लोग अलग-अलग अभियान कंपनियों से हैं। मनांग जिले में 7,126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानों के लिए अतिरिक्त परमिट की आवश्यकता होती है, जिससे पहाड़ तक पहुंचने में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। 7,126 मीटर ऊंची यह चोटी अधिक ऊंचाई पर अनुभव चाहने वाले पर्वतारोहियों के लिए एक लोकप्रिय लक्ष्य है। 

खराब मौसम की वजह से सड़के बाधित

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और नेपाल की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी ने देश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। नेपाल में शुक्रवार से खराब मौसम की स्थिति बनी हुई है, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं और स्थानीय अधिकारियों को यातायात के लिए कई हिस्सों को बंद करना पड़ा है।

पर्यटन विभाग ने गतिविधियां रोकने की दी सलाह

पर्यटन अधिकारियों ने ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों से मौसम की स्थिति खराब होने के कारण अपनी गतिविधियां रोकने का आग्रह किया है। पर्यटन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर पर्यटन गतिविधियों को रोकने की सलाह दी है। मौसम की इस खराबी से पहले पिछले महीने रासुवा में भयानक बाढ़ आई थी, जिसमें 1,400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 5,000 से ज़्यादा लोग लापता हो गए थे। इस आपदा ने त्रिशूली नदी के किनारे बसी बस्तियों को बहा दिया और नेपाल के टूरिज़्म इंडस्ट्री को एक और झटका दिया। (इनपुट- ANI)

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 13 की मौत, पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी हमला, राष्ट्रपति जरदारी ने की निंदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।