Iran-US war live: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कवायद कर रहे कतर और पाकिस्तान ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में हुई उच्च-स्तरीय बातचीत के पहले दिन "उत्साहजनक प्रगति" के बाद, अमेरिका और ईरान "60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक रोडमैप" पर सहमत हुए हैं। यह बातचीत 17 जून को 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के बाद हुई, जिसने वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव कम करने का ढांचा तैयार किया और आगे की बातचीत के लिए आधार बनाया। यह बड़ी सफलता लेक ल्यूसर्न में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की 18 घंटे चली लंबी बैठक के बाद मिली।सोमवार को ईरान ने होर्मुज को लेकर बड़ी बात कही है, वहीं शांति प्रस्ताव को लागू करने में बाधा बन रहे इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर ट्रंप का क्या बयान सामने आया है।
जानें लेटेस्ट अपडेट्स....