1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्माइल हानिया के बाद अब मारा गया ईरानी सेना का जनरल, सीरिया में अमीर अली हाजीज़ादेह को ढेर करने का दावा

इस्माइल हानिया के बाद अब मारा गया ईरानी सेना का जनरल, सीरिया में अमीर अली हाजीज़ादेह को ढेर करने का दावा

 Published : Jul 31, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 10:50 pm IST

हमास चीफ इस्माइल हानिया के बाद अब मोसाद और सीआईए के संयुक्त बलों ने ईरानी सेना के जनरल को भी हवाई हमले में मार गिराया है। विदेशी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है। दावे के अनुसार ईरानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह को सीरिया के हवाई हमले में ढेर कर दिया गया है।

ईरानी सेना का जनरल, अमीर अली हाजीज़ादेह।- India TV Hindi
ईरानी सेना का जनरल, अमीर अली हाजीज़ादेह। Image Source : REUTERS

दमिश्कः हमास चीफ की तेहरान में हत्या किए जाने के बाद अब ईरानी सेना के जनरल को भी ढेर कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है। विदेशी मीडिया की खबरों के अनुसार ईरानी सेना का ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीजादेह इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया है। दावा किया जा रहा है कि मोसाद और सीआईए के संयुक्त बलों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक हवाई हमले के दौरान ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह को मौत के घाट उतार दिया है। इससे इजरायल और ईरान में सीधी जंग की आशंका और भी बढ़ गई है। 

इससे पहले हमास चीफ इस्माइल हानिया उर्फ इमस्माइल हनियेह की हत्या के बाद ईरान ने इजरायल से बदला लेने की चेतावनी दी थी। मगर इसी दौरान ईरानी रिव्योलूशनरी गार्ड का आर्मी जनरल मार गिराया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरानी जनरल अमीर अली की मौत की खबर ने इजरायल और ईरान में तनाव कई गुना बढ़ा दिया है। इसके बाद अब हिजबुल्ला और ईरान इजरायल पर जवाबी हमले की तैयारी में है। इसे देखते हुए अमेरिकी सेना भी सतर्क हो गई।

अमेरिका ने तैनात किया युद्धपोत

इजरायल पर जवाबी हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिका ने अपने युद्धपोत को लेबनान के तट की ओर रवाना कर दिया है। आईडीएफ भी हिजबुल्लाह के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से आक्रामक हमले की तैयारी में है। अमेरिकी युद्धपोत आर्मडा तेजी से लेबनान के तट की ओर दौड़ रहा है। इसका इस्तेमाल इज़रायल पर लॉन्च किए गए रॉकेटों को मार गिराने के लिए किया जाएगा। यह अमेरिका का विमान-रोधी और मिसाइल-रोधी प्रणालियों का इस्तेमाल करने वाला शक्तिशाली युद्धपोत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश