1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बहरीन के मनामा में क्राउन प्लाजा होटल पर ईरानी ड्रोन का हमला

बहरीन के मनामा में क्राउन प्लाजा होटल पर ईरानी ड्रोन का हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 01, 2026 10:51 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 11:41 am IST

ईरान की ओर से बहरीन की राजधानी मनामा स्थित प्रतिष्ठित क्राउन प्लाजा होटल पर हमला किया गया है। क्राउन प्लाजा होटल ईरानी ड्रोन गिरा है।

बहरीन के क्राउन प्लाजा होटल पर हमला- India TV Hindi
बहरीन के क्राउन प्लाजा होटल पर हमला Image Source : X

ईरान द्वारा अमेरिका और इजरायल के सैन्य ऑपरेशनों के जवाब में शुरू किए गए जवाबी हमलों की लहर अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गई है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, बहरीन की राजधानी मनामा स्थित प्रतिष्ठित क्राउन प्लाजा होटल पर एक ईरानी ड्रोन गिरा है।

होटल के आस-पास के इलाके से गहरा काला धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं। घटना के तुरंत बाद बहरीन की सिविल डिफेंस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हमला ईरान द्वारा शुरू किए गए उन व्यापक क्षेत्रीय हमलों का हिस्सा है, जिसमें मिसाइलों और ड्रोनों के जरिए खाड़ी के कई देशों को निशाना बनाया गया है।

दुबई पर भी ईरान का हमला

दुबई पर भी रविवार को ईरान द्वारा किए गए ताजे हमले का वीडियो सामने आ गया है। इसमें देखा जा सकता है कि हमले से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कितना नुकसान हुआ है। 

इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान ने शनिवार रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए। ईरान ने दुबई और अबू धाबी के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और प्रतिष्ठित इमारतों को निशाना बनाकर 137 बैलिस्टिक मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे। हालांकि UAE की वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से अधिकांश को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन मलबे और कुछ सीधे प्रहारों के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

जायद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 1 की मौत, 7 घायल

अबू धाबी के जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आपातकालीन टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।

बुर्ज अल अरब और DXB एयरपोर्ट निशाने पर

दुनिया की सबसे ऊंची और प्रतिष्ठित इमारतों में शुमार बुर्ज अल अरब होटल भी इस हमले की चपेट में आया। एक ड्रोन के छर्रों के कारण होटल में आग लग गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया गया।

हवाई अड्डे पर हुए एक अन्य हमले में 4 लोग घायल हुए हैं। DXB प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपातकालीन टीमें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं।

ये भी पढ़ें-

Israel US Strikes in Iran LIVE: मिडिल-ईस्ट में ईरानी मिसाइलों का तांडव जारी, हमले के बाद आबूधाबी एयरपोर्ट बंद किया गया

अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का कैसे किया खात्मा, कौन-कौन मारा गया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश