1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लेबनान में मारा गया इजरायल का एक और बड़ा दुश्मन, IDF ने हुसैन साइफो शरीफ को किया खल्लास

लेबनान में मारा गया इजरायल का एक और बड़ा दुश्मन, IDF ने हुसैन साइफो शरीफ को किया खल्लास

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2025 11:04 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 11:21 am IST

इजरायल ने लेबनान में अपने एक बड़े दुश्मन को ढेर कर दिया है। सीरिया से इजरायल में आतंकी हमले की साजिश रचने में शामिल वरिष्ठ हथियार डीलर हुसैन साइफो को इजरायली सेना ने मार गिराया है।

इजरायली सेना का लेबनान पर हमले का एक दृश्य (फाइल)- India TV Hindi
इजरायली सेना का लेबनान पर हमले का एक दृश्य (फाइल) Image Source : AP

तेल अवीव: इजरायल ने अपने एक और बड़े दुश्मन को लेबनान में ढेर कर दिया है। आईडीएफ सेना ने सीरिया से इज़राइल के खिलाफ आतंकवादी हमलों को बढ़ावा देने की योजना बनाने वाले एक वरिष्ठ हथियार डीलर हुसैन साइफो शरीफ को लेबनान में मार गिराया है। आईडीएफ ने एक्स पर बताया कि आतंकी हुसैन को लेबनान के बैल्बेक क्षेत्र में निशाना बनाकर खत्म कर दिया गया। शरीफ की गतिविधियां इज़रायल और लेबनान के बीच समझौतों का स्पष्ट उल्लंघन थीं।

कौन था हुसैन शरीफ?

हुसैन साइफो शरीफ लेबनान का एक वरिष्ठ हथियार डीलर था। इसका नेटवर्क सीरिया से इजरायल तक आतंकवादी संगठनों को भारी मात्रा में हथियार और संसाधन मुहैया कराता था, जिससे इजरायली क्षेत्र में हमला, हिंसा और अस्थिरता को बढ़ावा मिला। इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य इज़रायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों को सक्रिय करना और बढ़ावा देना था। इसलिए वह सीरिया से हमास और हिजबुल्लाह जैसे संगठनों को हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित करता था। आतंकवादी संगठनों को फंडिंग और समर्थन प्रदान करता था, जिनका उद्देश्य इज़रायल के खिलाफ हमले करना था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश