Israel-Hamas War Latest Update: इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायली रक्षा बल फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं और अब हम दुश्मनों को चुन-चुनकर मारेंगे। उन्होंने कहा कि इजरायल के सैनिकों ने "जमीन के ऊपर और जमीन के नीचे जहां कहीं भी दुश्मन छिपकर बैठे होंगे, उन सबको एक-एककर नष्ट करने" की कसम खाई है। ये बातें इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 28 अक्टूबर को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अब "लंबा और कठिन" होगा। उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा पट्टी को खाली करने की बात दोहराई। नेतन्याहू की ये अपील ऐसे समय में आई है जब इज़राइल ने शुक्रवार को घिरे इलाके में इंटरनेट और संचार बंद कर दिया है, जिससे लगभग 2.3 मिलियन लोग एक-दूसरे के साथ-साथ बाहरी दुनिया से संपर्क करने से कट गए हैं। बता दें कि इस युद्ध में दोनों पक्षों के 9,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इटली: हजारों लोग रोम में कोलोसियम-फिलिस्तीनी समर्थक मार्च में शामिल हुए
गाजा में इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह से खत्म हो गई थी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब धीरे-धीरे इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल की जा रही है।
गाजा में हमास के शीर्ष नेता येहियेह सिनवार ने कहा कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं। इसपर, इज़रायली सैन्य प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इस प्रस्ताव को 'मनोवैज्ञानिक आतंक' कहकर खारिज कर दिया और कहा कि इज़रायल बंधकों को मुक्त कराने के लिए कई चैनलों पर काम कर रहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने बड़ी खबर दी है। न्यूज एजेंसी ने बताया है कि "हमास के पास वाहनों और रॉकेटों के लिए सैकड़ों-हजारों गैलन ईंधन, गोला-बारूद, विस्फोटक और सामग्री का भंडार है"
तुर्की ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि इजराइल 'आलोचना और निंदा भी बर्दाश्त नहीं कर सकता' क्योंकि वह 'पूरी दुनिया के सामने मानवता के खिलाफ अपराध करता है।'
इज़राइल-हमास युद्ध पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सोमवार को बैठक होगी।
संपादक की पसंद