1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel-Iran War: तेहरान पर इजरयाल के जवाबी हमले के बाद बोला अमेरिका, कहा-अब इजरायल-ईरान का हिसाब बराबर

Israel-Iran War: तेहरान पर इजरयाल के जवाबी हमले के बाद बोला अमेरिका, कहा-अब इजरायल-ईरान का हिसाब बराबर

 Published : Oct 26, 2024 11:56 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 12:25 pm IST

इजरायल ने ईरान पर आज तड़के एक साथ 100 से ज्यादा फाइटर जेटों से हमला कर दिया। इससे ईरान में हाहाकार मच गया। ईरान में जगह-जगह हवाई हमले के सायरन बजने लगे। तस्वीरें बताई रही हैं कि हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि ईरान ने बड़े नुकसान से इन्कार किया है।

ईरान पर इजरायल के हमले की प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
ईरान पर इजरायल के हमले की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : REUTERS

दुबईः ईरान पर इजरायल के जवाबी हमले के बाद अमेरिका का पहला रिएक्शन सामने आया है। अमेरिका का कहना है कि ईरान पर इजरायल के हमलों से अब हिसाब बराबर हो चुका है। इसके साथ ही अब दोनों शत्रु देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद होने चाहिए। अमेरिका ने ईरान को अब इजरायल पर जवाबी हमले करने पर ‘‘अंजाम’’ भुगतने की चेतावनी दी। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रशासन को लगता है कि इजरायली (सैन्य) अभियान के उपरांत अब दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य हमले ‘‘बंद होने’’ चाहिए और उसने कहा कि अन्य सहयोगी देश भी इससे सहमत हैं।

बता दें कि आज इजरायल ने ईरान से उस हमले का बदला लिया जो उसने तेल-अवीव पर 1 अक्टूबर को किया था। हिजबुल्लाह और हमास के समर्थन में ईरान ने इजरायल पर एक साथ 180 मिसाइलों से हमला कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने ईरान पर बड़े जवाबी हमले की कसम खाई थी। आज शनिवार को तड़के ही इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों से ईरान थर्रा उठा। इजरायल ने ईरान के मिलिट्री ठिकानों समेत उसके पॉवर प्लांट और ऑयल रिफायनरी को निशाना बनाकर यह हमला किया है। इस हमले में ईरान को बड़े नुकसान की आशंका है। हालांकि अभी तक ईरान ने बड़े नुकसान की बात से इनकार किया है। 

इजरायल ने बाइडेन को दी हमले की जानकारी

कहा जा रहा है कि ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने के बाद इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जानकारी दे दी है। इजरायल ने अमेरिका से कहा कि उसने आत्मरक्षा में ईरान पर यह हमला किया है।  उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने शुक्रवार को पूरे दिन अभियान के बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस के नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजरायली अभियान ‘‘व्यापक, सटीक और लक्षित’’ था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस हमले में कोई संलिप्तता नहीं है। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश