1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायली सेना के हमले में मारा गया लेबनान में छिपा हमास का यह संस्थापक कमांडर, PM नेतन्याहू को दी थी जान से मारने की धमकी

इजरायली सेना के हमले में मारा गया लेबनान में छिपा हमास का यह संस्थापक कमांडर, PM नेतन्याहू को दी थी जान से मारने की धमकी

 Published : Jan 03, 2024 06:33 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 06:37 am IST

इजरायली सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हमास के संस्थापक कमांडर को मार गिराया है। इस आतंकी की 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले में अहम भूमिका थी। इसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जान लेने की धमकी भी दी थी। लेबनान के बेरूत में छिपे हमास के इस वरिष्ठ कमांडर को आइडीएफ ने हवाई हमले में ढेर कर दिया।

इजरायली हमले में मारा गया हमास का बड़ा कमांडर। - India TV Hindi
इजरायली हमले में मारा गया हमास का बड़ा कमांडर। Image Source : AP
इजरायली सेना ने हमास समूह के एक और बड़े कमांडर को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। यह आतंकी लेबनान के बेरूत में छिपा था। इस आतंकी के मारे जाने की सूचना खुद लेबनान ने दी है। लेबनान के हिजबुल्ला समूह के टेलीविजन स्टेशन का कहना है कि दक्षिणी बेरूत उपनगर में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में हमास के शीर्ष अधिकारी सालेह अरौरी की मौत हो गई। हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक सालेह अरौरी ने वेस्ट बैंक में समूह का नेतृत्व किया था। 7 अक्टूबर को हमास-इजराइल युद्ध शुरू होने से पहले ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरौरी की जान लेने की धमकी दी थी। इसलिए भी यह आइडीएफ की हिट लिस्ट में था।
 
इस विस्फोट को लेकर इजरायली अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और इसे एक इजरायली ड्रोन द्वारा अंजाम दिया गया था। लेबनान की राजधानी का दक्षिणी उपनगर मंगलवार शाम एक विस्फोट से दहल गया, जिससे आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के गढ़ में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, विस्फोट की प्रकृति के बारे में तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

नेतन्याहू का बड़ा दुश्मन खल्लास

यह हमास कमांडर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दुश्मन था। हमास के इस खूंखार आतंकी ने पीएम नेतन्याहू की हत्या करने की खुली धमकी दी थी। इजरायली सेना इस आतंकी की बेसब्री से तलाश कर रही थी। आखिरकार आइडीएफ ने अब उसका काम खल्लास कर दिया है।   यह विस्फोट लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इजराइली सैनिकों और हिजबुल्ला के सदस्यों के बीच दो महीने से अधिक समय से जारी भारी गोलीबारी के दौरान हुआ। इससे पहले दिन में हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान-इजराइल सीमा पर इजराइली सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर कई हमले किए। ​ (एपी) 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश