1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ये तो गजब हो गया...जापान में आए तेज भूकंप से मलबे में दब गई थी 90 साल की दादी, 6 दिन बाद जिंदा निकली

ये तो गजब हो गया...जापान में आए तेज भूकंप से मलबे में दब गई थी 90 साल की दादी, 6 दिन बाद जिंदा निकली

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 07, 2024 08:56 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 08:56 pm IST

जापान में पिछले दिनों आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई थी। भूकंप आने के 6 दिनों के बाद एक 90 साल की महिला को मलबे से निकाला गया है। महिला जिंदा है जिसे चमत्कार ही कह सकते हैं।

miracle rescue in japan- India TV Hindi
जापान में 5 दिनों बाद निकली मलबे में दबी 90 साल की महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

Japan Earthquake: जापान में नए साल के पहले दिन ही शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिससे भारी तबाही मची थी। भूकंप की वजह से सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था। कई जगहों पर कई इमारत जमींदोज हो गए थे। इस घटना के बाद राहत और बचाव का काम चल रहा था। घटना के छह दिनों के बाद  एक 90 साल की महिला को मलबे से बाहर निकाला गया है जो जिंदा है। इसे चमत्कार ही कह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी जापान में एक ढहे हुए घर के मलबे में से 90 साल की एक महिला को जीवित निकाला गया है। भूकंप आने के करीब 124 घंटे बाद भी मलबे में दबी महिला जीवित है। बता दें जापान में आए इस भूकंप में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई थी। 

नए साल के पहले दिन एक जनवरी को आए भूकंप में सबसे ज्यादा मौतें जापान के वाजिमा शहर में हुईं हैं। यहां भूकंप के आने के बाद कई जगहों पर आग लग गई थी और ऊंची-ऊंची आग की लपटें देखी गईं थीं। अभी भी जापानी सैनिक राहत कार्य युद्धस्तर पर कर रहे हैं और करीब तीस हजार लोगों को पानी, भोजन, दवाएं और अन्य सुविधाएं पहुंचाईं जा रही हैं।

वहीं, जापान के लोगों की शिकायत है कि भूकंप के बाद सरकार रिहाइशी इलाकों को ठीक करने की कोशिश नहीं कर रही है। उनका कहना है जिन मलबों का तलाशी अभियान पूरी हो गई है उसे जस का तस छोड़ दिया गया है। मलबों की वजह से कई इलाके में सड़कें बंद हो गईं हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश