1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फेयरवेल स्पीच के बाद कुर्सी उठाकर चल दिए जस्टिन ट्रूडो, वायरल हुई तस्वीर

फेयरवेल स्पीच के बाद कुर्सी उठाकर चल दिए जस्टिन ट्रूडो, वायरल हुई तस्वीर

 Published : Mar 11, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 05:26 pm IST

मार्क कार्नी अब कनाडा के नए प्रधानमंत्री होंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर जस्टिन ट्रूडो की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ट्रूडो को कुर्सी पकड़कर जाते हुए देखा जा सकता है। जानें पूरा मामला क्या है।

 जस्टिन ट्रूडो- India TV Hindi
जस्टिन ट्रूडो Image Source : ANI

Justin Trudeau Exits Parliament: कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने ‘बैंक ऑफ कनाडा’ के पूर्व प्रमुख मार्क कार्नी को अपना नेता चुना है और अब वह देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। कार्नी (59) जस्टिन ट्रूडो का स्थान लेंगे जिन्होंने जनवरी में पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। मार्क कार्नी की ताजपोशी से पहले लिबरल पार्टी का एक कन्वेंशन हुआ जिसमें जस्टिन ट्रूडो को आधिकारिक तौर पर विदाई दी गई। कन्वेंशन में ट्रूडो ने कुछ ऐसा किया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

वायरल हुई  ट्रूडो की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जस्टिन ट्रूडो को कुर्सी पकड़कर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान वह कैमरे को देखकर उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में हाउस ऑफ कॉमन्स की उनकी कुर्सी है जिसे उठाकर वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

क्या बोले जस्टिन ट्रूडो?

जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को हुए कन्वेंशन में कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा की सत्ता का जल्द ही औपचारिक हस्तांतरण किया जाएगा। जस्टिन ट्रूडो ने कन्वेंशन में लिबरल पार्टी की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “पिछले 10 सालों में हमने मध्यम वर्ग और उसमें शामिल कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए जो कुछ भी किया, मुझे उस पर गर्व है।”

यह भी पढ़ें:

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बारे में जानें जिसने पाकिस्तान में ट्रेन को किया हाईजैक

'दहशतगर्दी ने सिर उठाया...', जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक पर और क्या बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश