1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'दहशतगर्दी ने सिर उठाया...', जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक पर और क्या बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ?

'दहशतगर्दी ने सिर उठाया...', जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक पर और क्या बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ?

 Published : Mar 11, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 07:27 pm IST

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक कर ली गई है। ट्रेन में 500 से अधिक यात्री सवार हैं। सेना और बलोच लिबरेशन आर्मी के बीच मुठभेड़ में 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया गया है।

पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ- India TV Hindi
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के हाइजैक होने पर वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बलूच में दहशतगर्दी ने सिर उठाया है। हम जवानों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेंगे।

हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को किया हाईजैक

क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को पेहरो कुनरी और गदलार के बीच भारी गोलीबारी के साथ हाईजैक कर लिया गया। 9 डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार हैं। ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक रखा है। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लोगों ने 20 पाकिस्तान सैनिकों को मार दिया है।

यात्रियों से संपर्क साधने की हो रही कोशिश

ट्रेन हाईजैक की खबर मिलते ही यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी बयान के अनुसार, सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। एम्बुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। चट्टानी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा- मंत्री हसन लंजर

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने शुरुआती जानकारी मिलने बाद घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गोलीबारी के कारण यात्री घायल हुए हैं। राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक तत्वों की घिनौनी साजिशों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सिंध सरकार बलूचिस्तान सरकार के साथ खड़ी है। प्रांतीय पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​इस स्थिति को नियंत्रण में लाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश