1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Landslide In Venezuela: वेनेजुएला में लैंडस्लाइड से अब तक 43 लोगों की हुई मौत, 56 लोग लापता, 300 से ज्यादा मकान हुए तबाह

Landslide In Venezuela: वेनेजुएला में लैंडस्लाइड से अब तक 43 लोगों की हुई मौत, 56 लोग लापता, 300 से ज्यादा मकान हुए तबाह

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 12, 2022 10:05 am IST,  Updated : Oct 12, 2022 10:05 am IST

Landslide In Venezuela: अधिकारियों ने बताया कि लास तेजेरियास में भूस्खलन के कारण 300 से अधिक मकान, 15 कारोबारी प्रतिष्ठान और एक स्कूल तबाह हो गया।

Landslide In Venezuela- India TV Hindi
Landslide In Venezuela Image Source : AP

Highlights

  • वेनेजुएला में लैंडस्लाइड से अब तक 43 लोगों की हुई मौत
  • 56 लोग लापता, 300 से ज्यादा मकान हुए तबाह

Landslide In Venezuela: मध्य वेनेजुएला में एक भीषण भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के तीन दिन बाद मंगलवार को भी बचाव अभियान जारी रखा। अभी तक कम से कम 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका भी जताई। ऐसा बताया जा रहा है कि कम से कम 56 लोग अब भी लापता हैं। बचाव कार्य में स्थानीय निवासी भी मदद कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लास तेजेरियास में भूस्खलन के कारण 300 से अधिक मकान, 15 कारोबारी प्रतिष्ठान और एक स्कूल तबाह हो गया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोमवार को शहर व पड़ोसी क्षेत्रों का दौरा किया और आपदा से प्रभावित लोगों को नए मकान मुहैया कराए जाने की घोषणा की।

लोगों ने खौफनाक दास्तां सुनायी

इस बीच, स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी के सैलाब से बाल-बाल बच निकलने की खौफनाक दास्तां सुनायी। स्थानीय निवासी जोस मेडिना ने बताया कि लास तेजेरियास शहर में उनके घर में पानी कमर तक आया गया था। वह और उनका परिवार अंदर फंस गए थे लेकिन किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। 

 तूफान 'जूलिया' ने मचाई तबाही

मेडिना ने अपने परिवार के बच निकलने को चमत्कार बताया। लास तेजेरियास में कई पहाड़ी इलाकों में तूफान ‘जूलिया’ के कारण मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गयी और मिट्टी धंस गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश