1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Earthquake: जापान और फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घर से भागे लोग

Earthquake: जापान और फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घर से भागे लोग

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 28, 2024 09:42 am IST,  Updated : Dec 28, 2024 12:34 pm IST

जापान और फिलीपींस में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान में आए भूकंप की तीव्रता 5.1 थी तो वहीं फिलीपींस में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 बताई गई है। हालांकि सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

जापान, फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके- India TV Hindi
जापान, फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके Image Source : FILE PHOTO

मौसम एजेंसी ने कहा कि उत्तरपूर्वी जापान में शनिवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया और मियागी और फुकुशिमा प्रांतों में तेज झटके महसूस किए गए, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि शनिवार की सुबह 4:10 बजे आए भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 4 मापी गई, जो दो प्रान्तों के हिस्से में 7 थी। भूकंप में किसी के घायल होने या बड़ी क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

जापान में भूकंप
Image Source : एजेंसीजापान में भूकंप

उपयोगिता फर्मों के अनुसार, भूकंप के बाद क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है। भूकंप फुकुशिमा प्रान्त में लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर उत्पन्न हुआ।बता दें कि मार्च 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप और भारी सुनामी से इसी क्षेत्र के कई इलाके तबाह हो गए थे।

वहीं, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि शनिवार को फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 10 किमी (6 मील) की गहराई पर था।

फिलीपींस में भूकंप
Image Source : एजेंसीफिलीपींस में भूकंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश