1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हैरतअंगेज: 67 साल की उम्र में इस शख्स ने पैदा कर दिए 102 बच्चे, बड़ी संतान की उम्र पत्नी से 21 साल बड़ी

हैरतअंगेज: 67 साल की उम्र में इस शख्स ने पैदा कर दिए 102 बच्चे, बड़ी संतान की उम्र पत्नी से 21 साल बड़ी

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Dec 27, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 11:55 pm IST

Father Of 102 Children: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक व्यक्ति 100 से भी अधिक बच्चे पैदा कर सकता है। वह भी मात्र 67 साल की उम्र में?...शायद नहीं, लेकिन युगांडा के एक किसान ने ऐसा कर दिखाया है। मूसा हसाह्या नाम के एक व्यक्ति ने अब तक 102 बच्चे पैदा कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। किसान के इस कारनामे से हर कोई हैरान है।

अपने बच्चों के साथ युगांडा के मूसा हसाह्या- India TV Hindi
अपने बच्चों के साथ युगांडा के मूसा हसाह्या Image Source : FILE

Father Of 102 Children: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक व्यक्ति 100 से भी अधिक बच्चे पैदा कर सकता है। वह भी मात्र 67 साल की उम्र में?...शायद नहीं, लेकिन युगांडा के एक किसान ने ऐसा कर दिखाया है। मूसा हसाह्या नाम के एक व्यक्ति ने अब तक 102 बच्चे पैदा कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। किसान के इस कारनामे से हर कोई हैरान है। अभी तक किसानों का नाम सर्वाधिक फसल या फल उत्पादन में ही हुआ करता था, मगर इस किसान ने बच्चों की पैदावार में दुनिया को हैरान कर दिया है।

हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि सिर्फ 67 वर्ष की उम्र में ही मूसा ने 102 बच्चों को जन्म दिया है। उनके सबसे बड़े बेटे की उम्र पत्नी की उम्र से भी 21 वर्ष बड़ी है। यह सोचकर आपका दिमाग हिल जाएगा। मगर आप चौंकिये मत। क्योंकि मूसा ने इतने बच्चे सिर्फ एक पत्नी से नहीं पैदा किए हैं। मौजूदा वक्त में मूसा की कुल 12 पत्नियां हैं। उनकी 102 संतानों के भी कई संताने हो चुकी हैं। लिहाजा अब मूसा के 12 पत्नियों से 102 बच्चे और 568 पोते-पोतियां हो चुके हैं। मगर अब आखिरकार मूसा ने आर्थिक दिक्कतों की वजह से अपने परिवार को बढ़ाना बंद करने का फैसला किया है।

पहली बार पत्नियों को दे रहे गर्भ निरोधक

मूसा अभी तक अपनी किसी पत्नी को गर्भ निरोधक नहीं देते थे। मगर अब परिवार बड़ा हो जाने के कारण रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है, लिहाजा उन्होंने पहली बार अपनी पत्नियों को गर्भ निरोधक देना शुरू कर दिया है। ताकि उनका परिवार इससे और अधिक बड़ा नहीं होने पाए। क्योंकि वैसे ही मूसा का परिवार करीब 700 लोगों का हो चुका है। अब 67 वर्षीय मूसा हसाह्या ने अब अपनी पत्नियों से गर्भनिरोधक का उपयोग करने के लिए कहा है ताकि वे खाने के लिए खाना खरीद सकें। उन्होंने कहा 'जीवन यापन की बढ़ती लागत के कारण मेरी आय पिछले कुछ वर्षों में कम होती गई है और मेरा परिवार बड़ा होता गया है।

बहुविवाह है युगांडा में कानूनी
मूसा ने 12 पत्नियां इसलिए रखी हैं कि उनके देश में बहु विवाह कानूनी है। मूसा हसाह्या और उनका परिवार युगांडा के लुसाका में रहता है। उन्होंने कहा कि उनकी सभी पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। ताकि वह एक दूसरे पर  पर 'निगरानी' कर सके और उन्हें दूसरे पुरुषों के साथ भागने से रोक सकें। उनकी सबसे छोटी पत्नी ज़ुलाइका हैं जोकि उनके 11 बच्चों की माँ हैं। जुलाइका ने कहा 'मेरे और बच्चे नहीं हो रहे हैं। क्योंकि मैंने खराब वित्तीय स्थिति देखी है और अब मैं जन्म नियंत्रण की गोली ले रही हूँ।' हसाहा के लगभग एक तिहाई बच्चे की आयु छह से 51 वर्ष के बीच है। वह सभी उनके साथ खेत में रहते हैं। उनकी सबसे बड़ी संतान उनकी सबसे छोटी पत्नी से 21 साल बड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश