1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में भीषण अग्निकांड, जल उठा पुलिस मुख्यालय, आग की चपेट में आ गए कई लोग

मिस्र में भीषण अग्निकांड, जल उठा पुलिस मुख्यालय, आग की चपेट में आ गए कई लोग

 Published : Oct 02, 2023 06:39 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 06:39 pm IST

अफ्रीकी देश मिस्र में भीषण अग्निकांड की खबर है। आग लगने से पूरा पुलिस मुख्यालय जल उठा। इस घटना में कई लोग जद में आ गए। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिस्र में भीषण अग्निकांड- India TV Hindi
मिस्र में भीषण अग्निकांड Image Source : FILE

Egypt Fire Accident: मिस्र में सोमवार को भीषण अग्निकांड की खबर है। जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर मिस्र में सोमवार को तड़के एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो अधिकारियों ने बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी। अग्निकांड की जद में 25 लोग आ गए। इनमें से कई बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर जलने के कारण घायल हुए और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

चूंकि अधिकारी मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है इसीलिए उन्होंने पहचान न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दीं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है कि घटना के समय इमारत में कितने पुलिसकर्मी मौजूद थे। इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

अभी पता नहीं चल सका आग लगने का कारण

आग लगने के कारण का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमईएनए’ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधी नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है, जो कि लोगों की मौत का कारण बन जाते हैं।

पिछले साल मिस्र में लगी थी भीषण आग, 41 लोगों की हुई थी मौत

पिछले साल अगस्त में ही काहिरा में कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च में आग लग गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। देश की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2022 में मिस्र में आग लगने की 49,300 से अधिक घटनाएं हुईं, जिसमें 203 लोगों की मौत हो गई और 855 लोग घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश