1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Happy New Year 2024 Countdown Begins: कौन से देश सबसे पहले और बाद में मनाएंगे नया साल?

Happy New Year 2024 Countdown Begins: कौन से देश सबसे पहले और बाद में मनाएंगे नया साल?

 Written By: Amar Deep
 Published : Dec 31, 2023 05:15 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 05:26 pm IST

दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां कई देशों में नए साल का जश्न शुरू हो गया है, तो वहीं कई देश अभी भी नए साल का इंतजार कर रहे हैं। यहां जानें किस देश में कब नया साल मनाया जाता है।

नए साल का जश्न हुआ शुरू।- India TV Hindi
नए साल का जश्न हुआ शुरू। Image Source : PTI

नई दिल्ली: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दुनिया के कई हिस्सों में नए साल का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में पूरी दुनिया के लोग आज नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। दुनिया के कोने-कोने से नए साल पर लोगों के जश्न करने और पार्टी करने की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग समय पर नए साल की शुरुआत होती है, ऐसा अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के कारण होता है।

अलग-अलग देश के लिए अलग-अलग टाइम जोन

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के अनुसार अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग टाइम जोन निर्धारित किया गया है। इसी टाइम जोन के हिसाब से जिस देश में सबसे पहले रात के 12 बजते हैं उस देश में नया साल मनाया जाना शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में दुनिया के किस देश में भारतीय समय के अनुसार कितने बजे नया साल मनाया जाएगा, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। इसमें हम दुनिया के कुछ महत्वपूर्ण देशों के नए साल की टाइम के बारे में बताएंगे कि भारतीय समय के अनुसार किस देश में कब नया साल मनाया जाता है।

जानें इन देशों में कब मनाया जाता है नया साल-

  • न्यूज़ीलैंड - 31 दिसंबर, सुबह 11:00 बजे GMT (शाम 4.30 बजे IST)
  • ऑस्ट्रेलिया - 31 दिसंबर, दोपहर 1:00 बजे GMT (6.30 बजे IST)
  • जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया - 31 दिसंबर, दोपहर 3:00 बजे GMT (8.30 बजे IST)
  • चीन, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, फिलीपींस - 31 दिसंबर, शाम 4:00 बजे GMT (9.30 बजे IST)
  • थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया - 31 दिसंबर, शाम 5:00 बजे GMT (रात 10.30 बजे IST)
  • भारत और श्रीलंका- 31 दिसंबर, शाम 5:30 बजे GMT (रात 12:00 बजे IST)
  • यूएई, ओमान, अज़रबैजान - 31 दिसंबर, रात 8:00 बजे GMT (1 जनवरी, 1.30 बजे IST)
  • ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका, साइप्रस, मिस्र, नामीबिया - 31 दिसंबर, रात 10:00 बजे GMT (1 जनवरी, सुबह 3.30 बजे IST)
  • जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, मोरक्को, कांगो, माल्टा - 31 दिसंबर, रात 11:00 बजे GMT (1 जनवरी, सुबह 4.30 बजे IST)
  • यूके, आयरलैंड, पुर्तगाल - 1 जनवरी, रात 12:00 बजे GMT (सुबह 5.30 बजे IST)
  • ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली - 1 जनवरी, सुबह 3:00 बजे GMT (सुबह 8.30 बजे IST)
  • प्यूर्टो रिको, बरमूडा, वेनेजुएला, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स - 1 जनवरी, सुबह 4 बजे GMT (सुबह 9.30 बजे IST)
  • यूएस ईस्ट कोस्ट (न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, आदि), पेरू, क्यूबा, ​​​​बहामास - 1 जनवरी, सुबह 5:00 बजे GMT(सुबह 10.30 बजे IST)
  • मेक्सिको, कनाडा के कुछ हिस्से और अमेरिका - 1 जनवरी, सुबह 6:00 बजे GMT (सुबह 11.30 बजे IST)
  • यूएस वेस्ट कोस्ट (लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, आदि) - 1 जनवरी, सुबह 8 बजे GMT (दोपहर 1.30 बजे IST)
  • हवाई, फ़्रेंच पोलिनेशिया - 1 जनवरी, सुबह 10 बजे GMT (दोपहर 3.30 बजे IST)
  • समोआ - 1 जनवरी, सुबह 11 बजे GMT (शाम 4.30 बजे IST)
  • बेकर द्वीप, हाउलैंड द्वीप - 1 जनवरी, दोपहर 12 बजे GMT (शाम 5.30 बजे IST)

*Greenwich Mean Time

*Indian Standard Time

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तानी निर्वाचन आयोग ने पूर्व PM इमरान खान पर लिया कड़ा एक्शन, पार्टी ने लगाए आरोप

सत्ता से हटाने के लिए हो रही इंटरनेशनल साजिश? बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश