1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजर में जिहादी संगठन ने एक गांव को बनाया निशाना, हमले में 44 नागरिकों की मौत

नाइजर में जिहादी संगठन ने एक गांव को बनाया निशाना, हमले में 44 नागरिकों की मौत

 Published : Mar 22, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 06:50 pm IST

नाइजर में जिहादी संगठनों ने बड़ा हमला किया है। इसमें 44 ग्रामीणों की जान चली गई है। इसके बाद नाइजर सरकार ने 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

नाइजीरिया के जिहादी संगठन।- India TV Hindi
नाइजीरिया के जिहादी संगठन। Image Source : AP

डकार (सेनेगल): नाइजर के पश्चिमी हिस्से में एक गांव पर एक जिहादी संगठन ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में गांव के 44 नागरिकों की मौत हुई है। नाइजर के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि माली और बुर्किना फासो की सीमा से सटे कोकोरू ग्रामीण क्षेत्र के फाम्बिता गांव में शुक्रवार दोपहर यह हमला हुआ। उसने इस हमले के लिए ‘इस्लामिक स्टेट इन ग्रेट सहारा या ईआईजीएस’ को जिम्मेदार ठहराया है।

इस हमले के सिलसिले में प्रतिक्रिया के लिए ईआईजीएस से संपर्क नहीं हो पाया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ अपराह्न करीब दो बजे जब मुस्लिम श्रद्धालु जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, तब भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने संबंधित मस्जिद को घेर लिया और नरसंहार को अंजाम दिया।’’ उसने कहा कि हमलावरों ने वहां से जाने से पहले एक बाजार एवं मकानों में आग भी लगा दी।

नागरिकों की मौत पर 3 दिन का शोक

नाइजर में 44 नागरिकों की हत्या के बाद सरकार ने 3 दिनों का शोक घोषित किया है। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की अंतरिम संख्या कम से कम 44 है, जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हैं। मंत्रालय ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अपने पड़ोसी देशों बुर्किना फासो और माली के साथ नाइजर एक दशक से अधिक समय से जिहादी संगठनों के विद्रोह से जूझ रहा है। उनमें से कुछ संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसे हमले कर चुके हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें

यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस ने किया घातक ड्रोन हमला, 3 लोगों की मौत

 

पाकिस्तान के खिलाफ उबला बलूचिस्तान, महिलाएं भी सड़क पर उतरीं; 'ये VIDEO पीएम शहबाज शरीफ को सोने नहीं देगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश