1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Nigeria: नाइजीरिया के गिरजाघर में फायरिंग, एक महिला और उसकी बेटी की मौत, प्रार्थना के दौरान हुआ हमला

Nigeria: नाइजीरिया के गिरजाघर में फायरिंग, एक महिला और उसकी बेटी की मौत, प्रार्थना के दौरान हुआ हमला

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Oct 18, 2022 09:34 am IST,  Updated : Oct 18, 2022 09:34 am IST

Nigeria: नाइजीरिया में इस साल अब तक गिरजाघरों और मस्जिदों पर हमले के कम से कम सात मामले सामने आ चुके हैं। जून में इसी प्रकार के एक हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • नाइजीरिया के गिरजाघर में फायरिंग
  • बाइक सवार हमलावरों ने किया हमला
  • हादसे में दो लोगों की मौत

Nigeria: नाइजीरिया में एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। मामला उत्तर-मध्य नाइजीरिया के गिरजाघर का है जहां प्रार्थना के दौरान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक महिला और उसकी छोटी बेटी की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोगी राज्य के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी जैरी ओमोदरा ने बताया बाइक पर सवार होकर हमलावर रविवार को सेलेस्टियल गिरजाघर पहुंचे और उनके हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यह गिरजाघर नाइजीरिया की राजधानी अबुजा से 105 किलोमीटर दूर कोगी राज्य के लोकोजा क्षेत्र में स्थित है। नाइजीरिया में इस साल अब तक गिरजाघरों और मस्जिदों पर हमले के कम से कम सात मामले सामने आ चुके हैं। जून में इसी प्रकार के एक हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी।

जून में भी हुआ था हमला

इस साल जून के महीने में दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया, जिसमें करीब 50 लोगों मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि हमलावरों ने ऑन्दो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर को निशाना बनाया। यह हमला तब किया गया, जब श्रद्धालु ईसाइयों के त्योहार 'पेंटेकोस्ट संडे' के मौके पर वहां जमा हुए थे। मृतकों में कई बच्चे शामिल थे। 

मई में 31 लोगों की मौत हो गई थी

इससे पहले 29 मई को दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे। आयोजकों ने बताया था कि यह कार्यक्रम 'जरूरतमंदों को उम्मीद देने' के मकसद से आयोजित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश