1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अन्य वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अन्य वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम

 Edited By: IANS
 Published : Dec 25, 2021 01:30 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 01:30 pm IST

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि इसके शुरुआती निष्कर्ष 'उत्साहजनक' हैं, लेकिन वेरिएंट अभी भी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर सकता है।

अन्य वेरिएंट के...- India TV Hindi
अन्य वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम Image Source : PTI

Highlights

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27.88 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं
  • महामारी से अबतक कुल 53.9 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
  • 8.88 अरब से अधिक का वैक्सीनेशन हुआ है

लंदन: ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों को पिछले कोविड -19 वेरिएंट की तुलना में अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता 50 से 70 प्रतिशत कम होती है। एक विश्लेषण में इसकी जानकारी दी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि इसका शुरुआती रिजल्ट 'उत्साहजनक' हैं, लेकिन वेरिएंट अभी भी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर सकता है।

एजेंसी का लेटेस्ट विश्लेषण नवंबर की शुरुआत से यूके में ओमिक्रॉन और डेल्टा के सभी मामलों पर आधारित है, जिसमें 132 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नए वेरिएंट से संक्रमित होने के 28 दिनों के भीतर 14 लोगों की मौत भी हुई है।

यूकेएचएसए के मुख्य कार्यकारी जेनी हैरिस ने कहा, "हमारा लेटेस्ट विश्लेषण एक उत्साहजनक प्रारंभिक संकेत दिखाता है कि जो लोग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं, वे अन्य वेरिएंट की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने के अपेक्षाकृत कम जोखिम में हो सकते हैं।"

दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट में सभी ने गंभीरता को कम करने की ओर इशारा किया है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27.88 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 53.9 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8.88 अरब से अधिक का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। शनिवार की सुबह अपने नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 278,865,910, मरने वालों की संख्या 5,392,020 और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: बढ़कर 8,888,931,499 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश