1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: पार्लियामेंट में महिला MP को अचानक पीटने लगा विपक्षी दल का सांसद

VIDEO: पार्लियामेंट में महिला MP को अचानक पीटने लगा विपक्षी दल का सांसद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 05, 2022 05:43 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 05:51 pm IST

सदन में जिस वक्त यह हंगामा हुआ उस समय बजट सत्र चल रहा था। इसी दौरान सत्ताधारी पक्ष की सांसद एमी नादिये गनीबी और विपक्षी पक्ष के सांसद मस्साता साम्ब के बीच बहस शुरू हो गई।

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर- India TV Hindi
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

हर देश की संसद में नेताओं के बीच बहसबाजी होते अक्सर दिख जाती है, लेकिन पार्लियामेंट में थप्पड़ जड़ना और हाथापाई करना चौंकाने वाला है। हालांकि, ऐसा ही एक मामला अफ्रीकी देश सेनेगल से सामने आया है। जहां पार्लियामेंट में एक सांसद, सत्ताधारी महिला सांसद के साथ हाथापाई पर उतर आया। गुस्से में महिला ने भी सांसद पर कुर्सी फेंक दी। दोनों नेताओं के बीच लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

संसद में तब बजट सत्र चल रहा था

बताया जा रहा है कि सदन में जिस वक्त यह हंगामा हुआ उस समय बजट सत्र चल रहा था। इसी दौरान सत्ताधारी पक्ष की सांसद एमी नादिये गनीबी और विपक्षी पक्ष के सांसद मस्साता साम्ब के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मस्साता अपनी सीट से उठकर सीधे महिला सांसद के पास पहुंचे और थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया।

थप्पड़ लगने पर महिला सांसद भड़क गईं और उन्होंने अपनी सीट से उठकर विपक्षी दल के सांसद पर कुर्सी चला दी। इस बीच, सदन में मौजूद नेता बीच-बचाव करने के लिए आगे आए और दोनों नेताओं को शांत कराने की कोशिश करने लगे। 

महिला सांसद पर थप्पड़ जड़ने को लेकर सत्ताधारी दल के नेता विरोध दर्ज कर रहे हैं। पार्टी नेताओं की ओर से विपक्षी दल के नेता के इस हमले की निंदा की गई है। थप्पड़ मारने वाले सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश