1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पाकिस्तान के खूंखार आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का था डिप्टी चीफ

पाकिस्तान के खूंखार आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का था डिप्टी चीफ

 Published : Dec 27, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 04:30 pm IST

पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की की मौत होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार था।

अब्दुल रहमान मक्की, जमात-उत-दावा का प्रमुख। - India TV Hindi
अब्दुल रहमान मक्की, जमात-उत-दावा का प्रमुख। Image Source : AP

लाहौर (पाकिस्तान): भारत में मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह मुंबई हमले के लिए भी जिम्मेदार था। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उच्च मधुमेह के कारण उसका इलाज हो रहा था।

जेयूडी के एक अधिकारी ने को बताया, ‘‘मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।’’ जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के रिश्तेदार मक्की को आतंकवाद रोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। 

वैश्विक आतंकवादी घोषित

मक्की जेयूडी का उप प्रमुख था और आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई। पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था। मक्की को 2023 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और हथियार पर प्रतिबंध लगाए गए। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश