1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पेरू में डॉल्फिन की लाखों साल पुरानी जीवाश्म खोपड़ी मिलने से वैज्ञानिक हैरान, भारत की गंगा नदी से जुड़े तार

पेरू में डॉल्फिन की लाखों साल पुरानी जीवाश्म खोपड़ी मिलने से वैज्ञानिक हैरान, भारत की गंगा नदी से जुड़े तार

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 21, 2024 03:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 03:32 pm IST

जीवाश्म वैज्ञानिकों को रिवर डॉल्फिन की लाखों साल पुरानी जीवाश्म खोपड़ी मिली है। वैज्ञानिक इसे बड़ी खोज मान रहे हैं। साथ ही इसका संबंध भारत की गंगा नदी से भी है।

डॉल्फिन (फाइल)- India TV Hindi
डॉल्फिन (फाइल) Image Source : AP

Peru River Dolphin Fossil: पेरू में रिवर डॉल्फिन की 16 मिलियन साल पुरानी जीवाश्म खोपड़ी मिली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक खास बात ये है कि इसकी करीबी रिश्तेदार भारत की गंगा नदी में दक्षिण एशियाई रिवर डॉल्फिन है। वैज्ञानिक इस खोज को अहम मान रहे हैं और डॉल्फिन जीवाश्म विज्ञानी रोडोल्फो सालास ने कहा कि खोपड़ी दक्षिण अमेरिका के पानी में रहने वाली ज्ञात सबसे बड़ी डॉल्फिन की थी। माना जा रहा है डॉल्फिन की लंबाई 3 से 3.5 मीटर (9.8 से 11.4 फीट) थी। वैज्ञानिकों को नेपो नदी पर नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी की ओर से प्रायोजित 2018 अभियान के दौरान जीवाश्म मिला था।  

रखा गया नाम 

डॉल्फिन जीवाश्म विज्ञानी रोडोल्फो सालास का कहना है, 'डॉल्फिन भारत में गंगा नदी की डॉल्फिन से संबंध रखती है।' उन्होंने कहा कि पेरू में पाई जाने वाली डॉल्फिन एशिया में अपने जीवित रिश्तेदारों से खासी बड़ी है। जीवाश्म विज्ञानी के मुताबिक दोनों डॉल्फिन के पूर्वज पहले समुद्र में रहते थे। डॉल्फिन का नाम पेबनिस्टा याकुरुना रखा गया है जो गहरे पानी में रहने वाले पेरू के पौराणिक प्राणी याकुरुना के नाम से प्रभावित है।   

समय के साथ विलुप्त हो गई प्रजाति 

रोडोल्फो ने कहा, 'रिवर डॉल्फिन अमेजन और भारत दोनों में मीठे पानी के वातावरण में रहती थी लेकिन समय के साथ डॉल्फिन की ये प्रजाति अमेजन से विलुप्त हो गई, भारत में ये आज भी जीवित है।' गौर करने वाली बात ये भी है कि अमेजन और ओरिनोको नदी घाटियों में अभी भी रिवर डॉल्फिन से इतन डॉल्फिन मिलती हैं जिन्हें बोटो कहा जाता है। 

यह भी पढ़ें:

आत्मघाती हमला: अफगानिस्तान के बैंक में हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, 3 लोगों की मौत, कई जख्मी

इंडोनेशिया के पास पलटी मुस्लिम शरणार्थियों को ले जा रही नाव, मछुआरों ने 6 लोगों को बचाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश