1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया के पास पलटी मुस्लिम शरणार्थियों को ले जा रही नाव, मछुआरों ने 6 लोगों को बचाया

इंडोनेशिया के पास पलटी मुस्लिम शरणार्थियों को ले जा रही नाव, मछुआरों ने 6 लोगों को बचाया

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 21, 2024 01:05 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 01:05 pm IST

इंडोनेशिया के पास मुस्लिम शरणार्थियों को ले जा रही नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि मछुआरों ने 6 लोगों को बचा लिया है। इसी बीच राहत और बचाव कार्य जारी है।

इंडोनेशिया के पास पलटी नाव- India TV Hindi
इंडोनेशिया के पास पलटी नाव Image Source : AP

Indonesia News: इंडोनेशिया में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के तट के पास मुस्लिम शरणार्थियों को ले जा रही नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि मछुआरों ने 6 लोगों को बचा लिया है। इंडोनेशिया के तट पर पलट गई नौका से रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।  इंडोनेशिया के उत्तरी तट पर दर्जनों रोहिंग्या मुसलमानों को ले जाते समय बुधवार को पलट गई नौका का पता लगा कर अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

राहत और बचाव अभियान जारी 

इंडोनेशिया के अधिकारियों और बचाव जहाज ने गुरुवार को नौका का पता लगाया और जीवित बचे सुरक्षित लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू किया। बचाव जहाज पर सवार एपी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर ले जाया गया अन्य 59 लोगों को इंडोनेशियाई जहाज द्वारा बचाया जा रहा है। बचाव अभियान शुरू होता देख वहां फंसे पुरुष, महिलाएं और बच्चे रोने लगे। लोगों को रबर की छोटी नौका की मदद से बचाव जहाज तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

सीमाएं पार करते हुए गंवा देते हैं जान 

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल करीब 4500 रोहिंग्या म्यांमार और बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर छोड़कर भाग गए थे, जिनमें दो तिहाई महिलाएं और बच्चे थे। उनमें से 569 बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर को पार करते समय मारे गए थे या लापता हो गए थे। 2014 के बाद से यह मरने वालों की सबसे अधिक संख्या है। म्यांमार में सुरक्षित वापसी लगभग असंभव है क्योंकि सेना ने 2021 में म्यांमार की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंक दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश