1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. आज से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

आज से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 Published : Nov 21, 2025 07:20 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 10:36 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। पीएम मोदी ने यहां पर जी-20 के लिए भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे।

pm modi south africa g 20 summit- India TV Hindi
G20 सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी। Image Source : PTI

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। बता दें कि ये विकासशील देशों में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 शिखर सम्मेलन है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में जी20 एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे। 

इन विषयों पर संबोधन देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में जी-20 सम्मेलन के तीनों सत्रों को संबोधित कर सकते हैं। ये सत्र इन विषयों पर है-:

  • समावेशी और सतत आर्थिक विकास, जिसमें कोई वंचित न रहे : अपनी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, व्यापार की भूमिका, विकास के लिए वित्त पोषण और ऋण का बोझ।
  • एक गतिशील विश्व – जी20 का योगदान: आपदा जोखिम में कमी, जलवायु परिवर्तन, न्यायोचित ऊर्जा परिवर्तन, खाद्य प्रणालियां।
  • सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायोचित भविष्य: महत्वपूर्ण खनिज अवयव, उत्कृष्ट कार्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं पीएम मोदी

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 लीडर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद कुछ नेताओं के साथ में द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित की जा रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) लीडर्स बैठक में भी भाग लेंगे।

PM मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने इस दौरे को लेकर कहा- "दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह एक विशेष शिखर सम्मेलन है क्योंकि यह अफ्रीका में आयोजित किया जा रहा है। वहां विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के विभिन्न नेताओं से मुलाकात होगी।"

ये भी पढे़ें- 'अपनी जमीन रूस को दो, सेना को कम करो', अमेरिका ने यूक्रेन के लिए तैयार किया शांति प्रस्ताव का मसौदा

ब्राजील: COP30 के क्लाइमेट समिट के वेन्यू में लगी आग, जानकर भागे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश