1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Exclusive: नेपाल में क्यों हुआ तख्तापलट, कैसे Gen Z सड़कों पर उतरने के लिए हुए मजबूर? अरुण कुमार सुबेदी ने बताई पूरी वजह

Exclusive: नेपाल में क्यों हुआ तख्तापलट, कैसे Gen Z सड़कों पर उतरने के लिए हुए मजबूर? अरुण कुमार सुबेदी ने बताई पूरी वजह

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 14, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 04:02 pm IST

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने केपी शर्मा ओली की सरकार गिरा दी। इसके बाद वहां पर अब सुशीला कार्की को अंतरिम पीएम के रूप में चुना गया है। नेपाल में एकदम से ऐसा कैसे हो गया? इसको लेकर नेपाल के जाने माने राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार सुबेदी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में बताया है।

सिंह दरबार में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग- India TV Hindi
सिंह दरबार में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग Image Source : PTI

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में Gen Z के प्रोटेस्ट के बाद ओली सरकार का तख्तापलट हो गया। सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का मुखिया चुना गया है। इस बीच, अरुण कुमार सुबेदी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है, जो नेपाल के जाने माने राजनीतिक विश्लेषक हैं। पूर्व में ओली सरकार से पहले शेर बहादुर देउबा के समय सरकार के फॉरेन एडवाइजर रहे हैं।

नेपाल में हर विभाग में करप्शन

अरुण कुमार सुबेदी ने कहा, 'जेन ज़ी की मांगों को वो कई सालों से देख रहे हैं, जितनी भी सरकारें रही हैं। कोई अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं हैं। नेपाल में इकोनॉमी डेमोक्रेसी नहीं रहा। रेवेन्यू नहीं रहा। हर विभाग में करप्शन रहा है। पासपोर्ट बनवाना हो या कोई सरकारी काम करवाना हो, हर जगह रिश्वतखोरी रही है।'

सरकार ने युवाओं को रोजगार तक नहीं दिया

सुबेदी ने कहा, 'सुशीला कार्की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगी। उनका काम ही 6 महीने बाद सुचारू रूप से चुनाव करवाना है। सरकारों ने क्रप्टो फंड पर ध्यान नहीं दिया, इतना नुकसान करवाया है। युवाओं को रोजगार तक नहीं दिया।'

भारत को लेकर कम्युनिस्ट की कैसी है राजनीति?

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'ओली ने तख्तापलट के बाद भारत के आगे न झुकने को वजह बताया इसपर कहना है कम्युनिस्ट का काम ही ये है, जब आओ तो मेहनत से आओ। गए तो भारत की वजह से गए, उनकी राजनीति ही ये रही है।'

भारत और नेपाल के रिश्तों पर पीएम मोदी का बयान

सुबेदी ने कहा, 'इम्फाल में पीएम मोदी ने नेपाल के युवाओं को मुबारकबाद दी, जिस तरह से नेपाल में साफ-सफाई की जा रही है। भारत नेपाल रिश्तों पर बातचीत को लेकर सुशीला कार्की को बधाई दी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश