1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बेल्जियम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, रह रहे थे 200 लोग, बड़ी संख्या में मौत की खबर

बेल्जियम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, रह रहे थे 200 लोग, बड़ी संख्या में मौत की खबर

 Published : Jul 01, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 04:43 pm IST

10 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर लगी है। इस बिल्डिंग में 200 लोग रह रहे थे। कई लोगों को समय रहते निकाल लिया गया तो कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PIXABAY

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, अग्निशमन विभाग को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे एंटवर्प के लिंकेरोएवर जिले में आवासीय बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई।

बिल्डिंग को कराया गया खाली

पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग में 200 से अधिक लोग रह रहे थे। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयासों के दौरान बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। अधिकारियों ने कई लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं।

आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता

आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बचाव दल अभी भी बिल्डिंग के अंदर मौजूद हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बिल्डिंग के अंदर कितने लोग फंसे हो सकते हैं। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या जारी नहीं की है।

अभी तक नियंत्रण में नहीं है आग

दोपहर करीब 12:00 बजे तक दमकलकर्मियों ने बताया कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मैरी डी क्लर्क कहा, 'आग अभी तक बुझाई नहीं गई है। आग अभी तक नियंत्रण में नहीं है। आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।'

मेडिकल हेल्प को किया गया एक्टिव

आग लगने की घटना को गंभीरता से देखते हुए आपातकालीन अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल हेल्प को एक्टिव कर दिया है। वासलैंड, केम्पेन, रैंड और रिविएरेनलैंड सहित कई पड़ोसी क्षेत्रों से अग्निशमन दल को आग पर काबू पाने और बचाव अभियान चलाने में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों की सहायता के लिए तैनात किया गया है।

दूर तक उठता हुआ दिखाई दिया धुंआ

घटनास्थल से मिली तस्वीरों में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। आपातकालीन वाहन और फायरब्रिगेड की गाड़ियां इलाके को घेरे हुए हैं। बिल्डिंग के आसपास लोग अपने परिजनों को खोज रहे हैं। इलाके में अफरा तफरी मची हुई है।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 की मौत 15 घायल

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 10 से अधिक लोग झुलसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश