1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. शार्क ने किया रूसी पर्यटक पर हमला, गई जान, मिस्र के रेड सी में हुआ यह हादसा

शार्क ने किया रूसी पर्यटक पर हमला, गई जान, मिस्र के रेड सी में हुआ यह हादसा

 Published : Jun 09, 2023 02:50 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 02:50 pm IST

मिस्र की एक टीम ने हमले के पीछे टाइगर शार्क की पहचान की है। पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा, शार्क को पकड़ लिया गया है और लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।

शार्क ने किया रूसी पर्यटक पर हमला, गई जान, मिस्र के रेड सी में हुआ यह हादसा- India TV Hindi
शार्क ने किया रूसी पर्यटक पर हमला, गई जान, मिस्र के रेड सी में हुआ यह हादसा Image Source : AP

Shark Attack on Russian Tourist: मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई है। शार्क का हमला बेहद खतरनाक था। इस संबंध में समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को शार्क के हमले के चलते 24 वर्षीय रूसी की मौत की पुष्टि की।वाणिज्य दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हर्गहाडा में रूसी नागरिकों को सतर्क रहने और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। 

मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय ने जांच और सर्वे करने के लिए शुक्रवार से दो दिनों के लिए अल-गौना रिसॉर्ट और सोमा बे के बीच लाल सागर में तैराकी, स्नॉर्कलिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। मिस्र की एक टीम ने हमले के पीछे टाइगर शार्क की पहचान की है। पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा, शार्क को पकड़ लिया गया है और लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने छुट्टी मनाने वालों से लाल सागर के लिए दिए गए निर्देशों और नियमों का पालन करने का आह्वान किया। मृतक जिस होटल में ठहरा था, वहां के लाइफगार्डस को उसके शरीर का एक हिस्सा मिला है। शार्क के हमले में दो अन्य पर्यटक भी घायल हो गए।मिस्र में लाल सागर के रिसॉर्ट्स में शार्क के हमले कम ही होते हैं, लेकिन अधिकारियों ने पिछले साल दो पर्यटकों के मारे जाने के बाद तट के एक हिस्से को बंद कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश