1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. साउथ अफ्रीका में गैस सिलिंडर विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत, इस वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा

साउथ अफ्रीका में गैस सिलिंडर विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत, इस वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 26, 2022 07:50 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 07:50 am IST

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित टैंबो मेमोरियल अस्पताल के कुल 24 मरीज और 13 कर्मचारी इस विस्फोट की चपेट में आ गए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

दक्षिण अफ्रीका के बोक्सबर्ग में गैस सिलिंडर विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार को गौटेंग प्रांत के बोक्सबर्ग में पुल के नीचे गैस सिलिंडरों से लदा ट्रक फंस गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और विस्फोट हुआ, जिसने आस-पास के बुनियादी ढांचे को जला दिया।

टैंबो मेमोरियल अस्पताल के मरीज चपेट में आए 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित टैंबो मेमोरियल अस्पताल के कुल 24 मरीज और 13 कर्मचारी इस विस्फोट की चपेट में आ गए। फाहला ने कहा, दुख की बात है कि घायल कर्मचारियों में से एक ड्राइवर और दो नर्सों की और मौत हो गई है, जिससे मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया है।

अस्पताल को पहुंचा नुकसान

विस्फोट से अस्पताल के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। फाहला ने कहा कि इस पर एक रिपोर्ट अगले सप्ताह जारी की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश