1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हमले में मारा गया दक्षिण सूडान का जनरल, UN के हेलीकॉप्टर पर भी हमला; चालक दल के 1 सदस्य की मौत

हमले में मारा गया दक्षिण सूडान का जनरल, UN के हेलीकॉप्टर पर भी हमला; चालक दल के 1 सदस्य की मौत

 Published : Mar 08, 2025 10:50 am IST,  Updated : Mar 08, 2025 10:50 am IST

दक्षिणी सूडान के जनरल डाक चरमपंथियों के हमले में ढेर कर दिये गए हैं। इस देश के राष्ट्रपति ने यह जानकारी दी है। वहीं यूएन के एक हेलीकॉप्टर पर भी बड़ा हमला हुआ है, जिसमें चालक दल का एक सदस्य ढेर हो गया है।

UN का हेलीकॉप्टर। - India TV Hindi
UN का हेलीकॉप्टर। Image Source : AP

कंपाला: दक्षिण सूडान फिर हिंसा की आग में धधक उठा है। एक हमले में दक्षिण सूडान का जनरल मारा गया है। इस देश के राष्ट्रपति की ओर से जनरल के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दक्षिणी सूडान में हिंसा और तेज हो गई है। इस दौरान इसके सुदूर क्षेत्र में निकासी मिशन पर गए संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर भी शुक्रवार को हमला हो गया, जिसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने हेलीकॉप्टर पर हमले के संबंध में यह जानकारी दी है। इस हमले के बाद हिंसा और बढ़ गई है जिससे देश के दो शीर्ष नेताओं के बीच नाजुक शांति समझौते को खतरा पैदा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) के अनुसार, यह हमला दक्षिण सूडान के ऊपरी नील राज्य के नासिर क्षेत्र में हुआ।

सूडान के राष्ट्रपति ने दी जनरल के मारे जाने की जानकारी

दक्षिणी सूडान की हिंसा ने अब भयानक रूप ले लिया है। राष्ट्रपति साल्वा कीर ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि हमले में कई सैनिक और नासिर में उनके कमांडिंग ऑफिसर जनरल माजुर डाक भी मारे गए। इससे हिंसा ने और विकराल रूप धारण कर लिया है। उनके बयान में कहा गया, "मैं आपसे शांत रहने की अपील करता हूं। मैं जिस सरकार का नेतृत्व कर रहा हूं, वह इस संकट से निपटेगी और हम शांति के मार्ग पर अडिग रहेंगे।" (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश