1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हिंसा की आग में झुलस रहा सूडान, 24 घंटे भी नहीं रह पाया युद्घविराम, कई भारतीयों के फंसे होने की खबर

हिंसा की आग में झुलस रहा सूडान, 24 घंटे भी नहीं रह पाया युद्घविराम, कई भारतीयों के फंसे होने की खबर

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 20, 2023 06:59 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 06:59 am IST

सूडान में सेना के दोनों पक्षों में जोरदार संघर्ष के बीच गोलीबारी और हवाई हमलों से राजधानी खार्तूम और नील नदी के समीप बसा आमडुरमैन शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि देश में किसी ऐसी जगह पर 31 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की खबर है, जिसकी जानकारी नहीं है।

हिंसा की आग में झुलस रहा सूडान, 24 घंटे भी नहीं रह पाया युद्घविराम, कई भारतीयों के फंसे होने की खबर- India TV Hindi
हिंसा की आग में झुलस रहा सूडान, 24 घंटे भी नहीं रह पाया युद्घविराम, कई भारतीयों के फंसे होने की खबर Image Source : FILE

Sudan News: अफ्रीकी देश सूडान गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है। लोगों की मौतें इतनी की जानकर घबराहट हो जाए। नरसंहार के बीच 24 घंटे के लिए सूडान की सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स इन दोनों पक्षों में संघर्ष विराम था, लेकिन जल्दी ही यह युद्घविराम टूट गया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी दोनों जनरलों से बात कर 24 घंटे का युद्धविराम लागू कराया था लेकिन उच्च स्तर पर राजनयिक दबाव के बावजूद यह नाकाम रहा। बुधवार पांचवे दिन तक 270 लोगों की मौत हो गई और 2600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने यह बात कही है। 

कई देशों ने भारत को दिया मदद का आश्वासन

इस बीच जो भारतीय इस गृहयुद्घ में फंसे हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर भारत पूरी सतर्कता से नजर रखे हुए है। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन,सऊदी अरब, युनाइटेड अरब अमीरात से बातचीत कर इस मामले में कॉर्डिनेशन बनाया है। इन देशों के समकक्षों ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सहयोग का आश्वासन दिया है। 

राजधानी खार्तूम और अमडुरमैन शहर सबसे ज्यादा प्रभावित

सूडान में सेना के दोनों पक्षों में जोरदार संघर्ष के बीच गोलीबारी और हवाई हमलों से राजधानी खार्तूम और नील नदी के समीप बसा आमडुरमैन शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि देश में किसी ऐसी जगह पर 31 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की खबर है, जिसकी जानकारी नहीं है। 

बेकाबू हैं हालात, सैकड़ों लोग मारे गए

सूडान मंे सैन्य संघर्ष से देश में हालात काबू में नहीं हैं। हताहतों की निगरानी करने वाले सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट की मानें तो यहां सैकड़ों नागरिकों की जान जा चुकी है। कई शव सड़कों पर पड़े हैं, पर उन तक नहीं पहुंच पाने के कारण उनकी गणना नहीं हो पा रही है। इसी बीच सूडान में फंसे कई भारतीयों के रिश्तेदारों ने भारत सरकार से जल्दी ही उन्हें सूडान से सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की है। बताया जा रहा है कि गृहयुद्ध में एक सेवानिवृत्त भारतीय की जान भी जा चुकी है। वहीं कर्नाटक के 31 लोग वहां संघर्ष के कारण फंसे हुए हैं। 

लंबे समय तक जारी रह सकता है संघर्षः अमेरिका

इन सबके बीच बताया जा रहा है कि यह संघर्ष अभी नहीं रुकने वाला। यह लंबा खिंच सकता है। सूडान की राजधानी खार्तूम और ओमडुरमैन के लोगों ने सैन्य मुख्यालय और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जोरदार झड़प होने की जानकारी दी है। अमेरिका ने अब यहां लंबे समय तक संघर्ष की आशंका जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश