1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप ने दी है धमकी, ईरान ने दे दी चेतावनी, मिडिल ईस्ट में मचने वाली है तबाही?

UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप ने दी है धमकी, ईरान ने दे दी चेतावनी, मिडिल ईस्ट में मचने वाली है तबाही?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 07, 2026 10:59 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 10:59 pm IST

ईरान-इजरायल अमेरिकी जंग के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रंप ने धमकी दी तो ईरान ने केशम द्वीप पर हमले को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है। इस बीच कतर और यूएई ने अपने नागरिकों को अलर्ट जारी किया है।

ईरान-इजरायल अमेरिकी संघर्ष- India TV Hindi
ईरान-इजरायल अमेरिकी संघर्ष Image Source : AP

ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच जारी जंग अब कौन सा रुख अख्तियार करेगी, कोई कह नहीं सकता। मिडिल ईस्ट तबाही की कगार पर खड़ा दिख रहा है। अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर स्थित मीठे पानी के विलवणीकरण संयंत्र पर हमला कर दिया जिसके बाद ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका का चेतावनी दी है और कहा है कि, उसने घोर और हताशापूर्ण अपराध किया है। इससे 30 गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करना एक खतरनाक कदम है जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह मिसाल अमेरिका ने कायम की है, ईरान ने नहीं। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि तेहरान जवाबी कार्रवाई में हमला करने के लिए अमेरिका में मौजूद नए ठिकानों की तलाश कर रहा है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस सप्ताहांत ईरान पर "बहुत कड़ा प्रहार किया जाएगा", और देश के नए क्षेत्रों को "पूर्ण विनाश और निश्चित विनाश" के लिए विचाराधीन किया जा रहा है।साथ ही ट्रंप ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "पिछले एक साल में दुनिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सर्वोच्च शक्ति देखी है। हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली सैन्य देश हैं।" लोग कहते हैं कि वह बहुत सैन्यवादी है। मैंने ही तो आठ युद्ध समाप्त किए हैं। ईरान के बारे में ट्रंप ने कहा, उनकी संचार और दूरसंचार व्यवस्था ठप हो गई है। मुझे नहीं पता कि वे अब कैसे संवाद करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे कोई न कोई तरीका निकाल ही लेंगे। मैं उन नायकों के परिवारों से मिलूंगा जो ईरान से घर लौट रहे हैं - एक ऐसे तरीके से घर लौट रहे हैं जैसा उन्होंने सोचा भी नहीं था।

यूएई, इजरायल और कतर ने जारी किया अलर्ट

 

  • संयुक्त अरब अमीरात के गृह मंत्रालय ने कहा, वायु रक्षा प्रणालियाँ मिसाइल हमले के खतरे से निपटने में जुटी हैं। कृपया सुरक्षित स्थान पर रहें और आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी चेतावनियों और अपडेट्स का पालन करें।

     

  • कतर के आंतरिक मंत्रालय ने अभी-अभी मोबाइल फोन पर एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा खतरे का स्तर "बढ़ा दिया गया है" और निवासियों को "घर के अंदर रहने" के लिए कहा गया है।
     
  • इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के निवासियों के लिए जबरन निकासी की एक नई चेतावनी जारी की है, और उन लोगों से आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक अपना घर नहीं छोड़ा है, वे तुरंत खाली कर दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश