1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजिरिया में भयानक सड़क हादसा, तीन बस आपस में टकराईं, 37 लोगों की मौत

नाइजिरिया में भयानक सड़क हादसा, तीन बस आपस में टकराईं, 37 लोगों की मौत

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 23, 2022 01:23 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 01:23 pm IST

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया की खराब रखरखाव वाली सड़कों पर दुर्घटनाएं आम बात है, जो बड़े पैमाने पर तेज गति और यातायात नियमों की अवहेलना के कारण होती हैं।

नाइजिरिया में सड़कों की खराब रख रखाव की वजह से दुर्घटनाएं आम बात है।- India TV Hindi
नाइजिरिया में सड़कों की खराब रख रखाव की वजह से दुर्घटनाएं आम बात है।

नाइजिरिया के मैदुगुरी में तीन बसें आपस में टकरा गईं। जिससे 37 लोगों की मौत हो गई। बोर्नो राज्य की सड़क सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख उत्तेन बोई ने बताया कि दो कॉमर्शियल बस आपस में टकरा गईं। जिससे उनमें आग लग गई। इसी दौरान एक तीसरी बस भी आई और उन दोनों बसों से टकरा गई। बोई ने बताया कि अभी तक 37 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। कई डेडबॉडी पहचान में नहीं आ रही क्योंकि वह पूरी तरह जल चुकी हैं। टक्कर बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से करीब 35 किलोमीटर दूर जकाना गांव के पास हुई। बता दें कि एक बस का टायर अचानक से फट गया और दूसरे दिशा से आ रही बस से जा टकराई।

सामूहिक रूप से दफनाई जाएगी बॉडी

फ़ेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स सेक्टर कमांडर ने पत्रकारों को बताया कि ओवर स्पीड के कारण यह दुर्घटना हुई। "तभी उन बसों में से एक ने नियंत्रण खो दिया और वह अपने रास्ते से भटक गई और दूसरी बस में जा घुसी। "प्रशासन की देखरेख में बुधवार (23 नवंबर) को सामूहिक रूप से शवों को दफन किया जाएगा। 

नाइजिरिया में सड़कों पर दुर्घटनाएं आम 

नाइजिरिया में ऐसी सड़क दुर्घटनाएं बहुत ही आम है। अफ्रिका की सबसे अधिक आबादी वाला देश सड़कों की खराब रखरखाव की वजह से सड़क दुर्घटनाओं को झेल रहा है। इससे पहले मंगलवार को, नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के पास एक बस के ट्रक से टकरा जाने से 17 लोगों की मौत और चार घायल हो गए थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पीड़ित पूर्वोत्तर गोम्बे राज्य से यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा, उत्तरी शहर कानो के बाहर टायर फटने के बाद ओवरलोड कार के बांध में गिरने से शनिवार को 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश