1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस देश में आतंकियों का हमला, इस्लामी चरमपंथियों ने 33 लोगों को मौत के घाट उतारा

इस देश में आतंकियों का हमला, इस्लामी चरमपंथियों ने 33 लोगों को मौत के घाट उतारा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 14, 2023 07:01 pm IST,  Updated : May 14, 2023 07:01 pm IST

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़ा नरसंहार हुआ है। इस देश के बोउकल डु मोहौन इलाके में इस्लामी चरमपंथियों ने किसानों पर हमला किया। संदिग्ध इस्लामी चरपंथियों ने 33 लोगों की हत्या कर ​दी।

इस देश में आतंकियों का हमला, इस्लामी चरमपंथियों ने 33 लोगों को मौत के घाट उतारा- India TV Hindi
इस देश में आतंकियों का हमला, इस्लामी चरमपंथियों ने 33 लोगों को मौत के घाट उतारा Image Source : AP

Burkina Faso News: पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में किसानों पर कुछ हमलावरों ने हमला किया। इसमें करीब 41 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। इस बात की जानकारी बोउकल डु मौहौन क्षेत्र के गवर्नर ने दी है।

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़ा नरसंहार हुआ है। इस देश के बोउकल डु मोहौन इलाके में इस्लामी चरमपंथियों ने किसानों पर हमला किया। इस संदिग्ध इस्लामी चरपंथियों ने 33 लोगों की हत्या कर ​दी। प्रांतीय गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने हमले को 'कायरतापूर्ण और बर्बर' करार दिया। उन्होंने बयान में कहा कि हमला शाम करीब पांच बजे हुआ, जब लोग मौहौन नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे।

 
दरअसल, बुर्किना फासो के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में सरकार जिहादी हमलों का मुकाबला कर रही हैं। वहीं चेरिबा विभाग के यूलौ गांव में  गुरुवार 11 मई की शाम लगभग 5 बजे आतंकवादी हमले को अंजाम दिया गया। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उनके पास खतरनाक हथियार थे, जिसे उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

2022 में हुआ था सैन्य तख्ता पलट

बुर्किना फासो में साल 2022 में दो बार सैन्य तख्तापलट हुआ था। पिछले साल 30 सितंबर में हुए सबसे हालिया तख्तापलट में बुर्किना के राष्ट्रपति कैप्टन इब्राहिम त्रोरे ने देश के 40 फीसदी क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने का लक्ष्य रखा है, जो अल-कायदा और दाएश समूह से जुड़े जिहादियों ने नियंत्रित कर रखा है। एनजीओ के एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और विद्रोहियों के हिंसा में 10,000 से अधिक मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश