1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कैमरून में बस और ट्रक मेंं जबरदस्त टक्कर, 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत से मचा मातम

कैमरून में बस और ट्रक मेंं जबरदस्त टक्कर, 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत से मचा मातम

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 27, 2023 08:36 am IST,  Updated : May 27, 2023 08:36 am IST

कैमरून में हुए भीषण सड़क हादसे ने 19 लोगों की जान ले ली। एक यात्री बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो जाने से उसमें सवार ज्यादातर यात्रियों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

कैमरून(याओंडे) में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है कि कैमरून में सवारियों को ले जा रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। अचानक हुए इस टक्कर से भीषण आवाज हुई। इससे सभी यात्रियों की जान पर बनई आई। बस के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। कई यात्री घायल भी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

कैमरून की सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परिवहन मंत्री जीन अर्नेस्ट मासेना नगाले बिबेहे ने बताया कि सवारियों को लेकर बस एसेका शहर जा रही थी। इस बस का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से जा टकराई। बिबेहे ने कहा कि इस हादसे में बस में सवार ज्यादातर लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा दाउला-एडिया मार्ग पर एक पुलिस चौकी के पास हुआ और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बस चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।