1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चिली में Liquid Gas ले जा रहा ट्रक पलटा और हो गया ब्लास्ट, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर; 4 लोगों की मौत

चिली में Liquid Gas ले जा रहा ट्रक पलटा और हो गया ब्लास्ट, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर; 4 लोगों की मौत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 21, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 02:04 pm IST

चिली की राजधानी सैंटियागो में लिक्विड गैस लेकर जा रहा एक गैस टैंकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही धुएं का गुबार उठा और धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। घटना का वीडियो काफी खौफनाक है।

गैस टैंकर पलटा और लग गई आग- India TV Hindi
गैस टैंकर पलटा और लग गई आग Image Source : TWITTER

चिली की राजधानी सैंटियागो में लिक्विड गैस ले जा रहा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद तेज विस्फोट हुआ और इसमें  कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि टैंकर चालक ने नियंत्रण खो दिया था और इसी वजह से दुर्घटना हो गई, जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि टैंकर चालक भी मृतकों में शामिल था। इस भीषण दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबद्ध था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विस्फोट स्थल से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं। यह दुर्घटना सैंटियागो के उत्तरी इलाके रेंका में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई।

टैंकर पलटा, निकला घना धुआं और लग गई आग

जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 फरवरी की है, खौफनाक मंजर दिखा जब एक गैस से भरा टैंकर ओवरपास के नीचे सपोर्टिंग पिलर के पास जाकर पलट गया। पलटने के  तुरंत बाद, बहुत ज़्यादा ठंडी लिक्विड गैस हाई प्रेशर में निकलने लगी। गैस के अचानक निकलने से चारों तरफ घना सफेद बादल तेजी से फैलता गया। उसके बाद टैंकर में बड़ा धमाका हुआ औऱ आग लग गई। धमाका इतना मजबूत था कि 150 से 200 मीटर के दायरे में कंपन महसूस की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बड़ा बादल तेजी से बाहर की ओर निकला घने कोहरे जैसा लग रहा था। उसकी जद में सड़क पर चल रही कारें और कई गाड़ियां आ गईं।

देखें वीडियो

दमकलकर्मियों के मुताबिक, विस्फोट का असर करीब 150 से 200 मीटर के दायरे में महसूस किया गया और कम से कम 50 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने कहा कि कुछ मलबा तीन दुकानों में जा घुसा, लेकिन अभी तक और अधिक व्यापक नुकसान की कोई खबर नहीं है। सैंटियागो महानगर क्षेत्र के गवर्नर क्लाउडियो ओरेगो के अनुसार, पांच लोग गंभीर हालत में हैं। ओरेगो ने कहा, "एक व्यक्ति का पूरा शरीर जल गया है और उसकी जान को तत्काल खतरा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश