1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पापुआ न्यू गिनी में दो गुटों के बीच भयानक हिंसा, 20 से 50 लोगों की हुई मौत

पापुआ न्यू गिनी में दो गुटों के बीच भयानक हिंसा, 20 से 50 लोगों की हुई मौत

 Published : Sep 16, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 02:15 pm IST

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि पापुआ न्यू गिनी में हुई हुई हिंसा में 20 से 50 लोगों की मौत हो गई है। हिंसा की वजह से सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। कई लोग घायल भी हुए हैं।

Papua New Guinea violence (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Papua New Guinea violence (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE REUTERS

Papua New Guinea Violence: पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में 20 से 50 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। हिंसा की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हुए हैं, इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। घर छोड़ने के बाद लोगों ने दूसरे स्थानों पर शरण ली है। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र की सरकार के अनुसार यह हिंसा कुछ दिनों पहले शुरू हुई थी और पोर्गेरा घाटी में अब भी जारी है। यह जगह मई में हुए एक भूस्खलन वाले स्थान के पास स्थित है। इस भूस्खलन की घटना में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

जारी है हिंसा

पापुआ न्यू गिनी के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार, मेट बागोसी ने कहा कि रविवार तक कम से कम 20 लोगों की मौत की जानकारी एंगा प्रांत में समुदाय के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है। बागोसी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "हमने पुष्टि की है कि कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, लेकिन मेरे पास जो आखिरी खबर है, उसके अनुसार यह संख्या 50 तक हो सकती है।" उन्होंने बताया कि हिंसा जारी है। 

सुरक्षा बलों को किया गया तैनात 

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार, मेट बागोसी ने सेना और पुलिस का जिक्र करते हुए कहा, "आज कुछ सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। इसलिए यह देखना बाकी है कि इसका क्या प्रभाव होगा।" बागोसी के पास घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं थी। 

यह भी पढ़ें:

Typhoon Bebinca: चीन में 75 साल बाद आई सबसे बड़ी आफत, शंघाई शहर पड़ गया ठप

करोड़ों साल पहले पृथ्वी के पास भी रहा होगा शनि ग्रह की तरह छल्ला, अब सुलझ सकती हैं कई पहेलियां

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में गांजा बना मुद्दा, आखिर क्यों इसे लीगल करना चाहते हैं ट्रंप और कमला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश